Yeh Prem Mol Liya:12 साल बाद पर्दे पर लौट रहा ‘प्रेम’, ट्रेलर देख क्या बोली पब्लिक?

Yeh Prem Mol Liya: मशहूर फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या लंबे समय के बाद लौट रहे हैं. उनकी फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ जल्द ही रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ लीड रोल में हैं. फिल्म का ट्रेलर भी आज यानी 18 नवंबर को रिलीज हो गया है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. दरअसल, इस फिल्म में आयुष्मान के किरदार का नाम प्रेम है. गौरतलब है कि सूरज बड़जात्या का प्रेम नाम से खास लगाव है. सलमान खान ने उनके साथ 4 फिल्में की हैं और सभी में उनका नाम प्रेम ही है.
अब ‘ये प्रेम मोल लिया’ में आयुष्मान खुराना प्रेम बनकर आ रहे हैं. करीबी 12 साल सूरज इस किरदार को बड़े पर्दे पर ला रहे हैं. सूरज की आखिरी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पाओ’ साल 2016 में आई थी. अब करीह 12 साल बाद आयुष्मान के साथ सूरज प्रेम के किरदार को वापस ला रहे हैं. ट्रेलर को देख दर्शक भी काफी एक्साइटेड हो गए हैं. यूजर्स का कहना है कि ट्रेलर देख उन्हें पुराने बॉलीवुड की याद आ गई है. आइए जानते हैं पब्लिक को फिल्म का ट्रेलर कैसा लगा है?
दर्शकों को कैसा लगा फिल्म का ट्रेलर?
एक यूजर ने X पर ट्रेलर की तारीफ करते हुए लिखा, “बॉलीवुड में पिछले कई सालों से ऐसी ही फिल्म की कमी थी और सूरज बड़जात्या पर भरोसा किया जा सकता है कि वह हर बार इसे शानदार तरीके से पेश करेंगे. परिवार की अहमियत और खूबसूरत रिश्तों पर बनी यह फिल्म उन दर्शकों के लिए बेहद मजेदार होने वाली है, जो सिनेमाघरों में ऐसी फिल्में देखना पसंद करते हैं.”
Now THIS IS EXACTLY what was MISSING in the Bollywood scene for last so many years, and one can trust the one and only Sooraj Barjatya to do it RIGHT each and every time.
Yeh picture kitni mazedaar hone waali hai for the family audiences, jo yeh sab ghar parivaar aur achche saaf suthre mahaul ki filmein theaters mein dekhna chahte hain.
Yeh Prem Mol Liya trailer has got Rajshri stamp all over it!
Ayushmann, Sharvari – You have a HIT at hand here when the film releases next Friday, 27 Nov.
#SoorajBarjatya #AyushmannKhurrana #SharvariWagh #Rajshri #HimeshReshammiya
#YehPremMolLiya #YehPremMolLiyaTrailer #YPML
— Joginder Tuteja (@Tutejajoginder) November 18, 2026
यूजर ने आगे लिखा, “‘ये प्रेम मोल लिया’ के ट्रेलर में राजश्री की पूरी झलक देखने को मिल रही है. आयुष्मान और शरवरी, 27 नवंबर को फिल्म रिलीज होने पर आपके हाथ में एक हिट फिल्म होने वाली है.” वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, “ट्रेलर ने फिल्म को लेकर शानदार माहौल बना दिया है. ‘ये प्रेम मोल लिया’ काफी अच्छी लग रही है.”
Maayka, sasural, aur inn dono ke beech khadi ek aisi kahaani jo pyaar aur parivaar ke maayne badal degi.
Step into the grand, emotional, and delightfully chaotic universe of Yeh Prem Mol Liya
Trailer out now!
Experience it in cinemas on 27.11.2026https://t.co/ZVawjCN0Gw
— Himesh Reshammiya Melodies (@HimeshMelodies) November 18, 2026
एक अन्य यूजर ने फिल्म के रोमांटिक अंदाज और खूबसूरत प्रस्तुति की तारीफ करते हुए इसे देखने लायक बताया. वहीं, एक शख्स ने लिखा, “रोमांटिक गाने कभी पुराने नहीं होते और ‘ये प्रेम मोल लिया’ एक बार फिर इस बात की याद दिलाती है.”
कब रिलीज होगी फिल्म?
बता दें कि फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म में आयुष्मान और शरवरी के अलावा अनुपम खेर, सीमा पाहवा, सौम्या टंडन, स्वानंद किरकिरे, श्रुति सेठ, शाद रंधावा, गिरीश कुलकर्णी और राजेश कुमार जैसे कलाकार नजर आएंगे.





