3 Body Problem Season 2: 5900 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट वाली सीरीज का टीजर OUT, रिलीज डेट का भी ऐलान

3 Body Problem Season 2 Teaser: ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के निर्माता डेविड बेनियोफ अपनी पॉपुलर साइंस बेस्ड वेब सीरीज ‘3 बॉडी प्रॉब्लम’ के सीजन 2 के साथ वापस आ रहे हैं. साल 2024 में इसका पहला सीजन आया था. उसके बाद से ऑडियंस को दूसरे सीजन का इंतजार था. अब बहुत जल्द ये इंतजार पूरा होने जा रहा है. मेकर्स ने रिलीज डेट अनाउंस करने के साथ-साथ सीरीज का टीजर भी जारी कर दिया है.
‘3 बॉडी प्रॉब्लम’ का नाम दुनियाभर की महंगी वेब सीरीज की लिस्ट में शुमार है. रिपोर्ट्स के अनुसार इसके तीन सीजन का अनुमानित बजट 640 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी भारतीय रुपये के हिसाब से तकरीबन 5980 करोड़ रुपये है. टीजर आते ही इस सीरीज के फैंस इसके लिए एक्साइटेड हो गए हैं.
टीजर में क्या दिखाया गया?
‘3 बॉडी प्रॉब्लम’ सीजन 2 का जो टीजर सामने आया है, उसमें दिखाया गया कि कोई खतरा पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है, जिससे पूरी इंसानियत को नुकसान होगा. उस खतरे को खत्म करने के लिए इ्ंसान भी युद्ध की तैयारी में हैं. पृथ्वी और अंतरिक्ष दोनों मोर्चों पर युद्ध की तैयारी चल रही है. किसी इंसान के पास एक ऐसा राज छिपा हुआ है, जो इंसानियत को बचाने के लिए आखिरी उम्मीद है.
‘3 बॉडी प्रॉब्लम’ सीजन 2 रिलीज डेट
‘3 बॉडी प्रॉब्लम’ सीजन की रिलीज में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. साल 2027 की शुरुआत में ही ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने जा रही है. 14 जनवरी इसकी रिलीज डेट है. जेस होंग, जोवन एडेपो, बेनेडिक्ट वोंग, लियाम कनिंघम, मार्लो केली इस सीरीज की स्टारकास्ट में शामिल हैं.
ये भी पढ़ें-
2 साल से नहीं नहाए, भाई ने भी किया किनारा, हेमा चौधरी ने बताई शरद कपूर की हालत
खत्म हुआ इंतजार! 3 दिसंबर को लौटेंगे सचिव जी, प्रधानपति बनराकस बदलेगा फुलेरा की तस्वीर?
पहले सीजन पर कितना पैसा खर्च हुआ था?
इस सीरीज के पहले सीजन में 8 एपिसोड हैं. वहीं इस नए सीजन में 6 एपिसोड होने वाले है. उसके बाद आने वाले समय में तीसरा सीजन भी देखने को मिलेगा. बता दें कि तीन सीजन के लिए तय 640 मिलियन के बजट में से 160 मिलियन डॉलर यानी तकरीबन 1495 करोड़ भारतीय रुपये पहले सीजन पर ही खर्च किए गए थे. बाकी का बजट दूसरे और तीसरे सीजन के लिए है.




