Koffee With Karan 9: अनन्या पांडे सिंगल हैं या रिलेशनशिप में? कॉफी विद करण में कर दिया खुलासा

Koffee With Karan 9: एक्ट्रेस अनन्या पांडे इस वक्त अपनी वेब सीरीज ‘कॉल में बे’के दूसरे सीजन को लेकर चर्चा में हैं. इस सीजन की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट हो गई है. वहीं, इस बीच एक्ट्रेस करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण सीजन 9 का भी हिस्सा बनी हैं. कॉफी विद करण के इस एपिसोड में अनन्या पांडे के साथ बिजनेसवुमन अनन्या बिरला भी नजर आई हैं. एपिसोड का एक प्रोमो भी सामने आया था, जिसमें दोनों काफी मस्ती करती नजर आई थीं.
18 नवंबर बुधवार को जियो हॉटस्टार पर ये एपिसोड स्ट्रीम हो गया है. जिसमें एक्ट्रेस ने अपनी प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ के जुड़ी कई बातें बताई हैं. वहीं, अनन्या ने ये भी खुलासा किया है कि वो सिंगल है या रिलेशनशिप. आइए जानते हैं अनन्या की लव स्टेटस क्या है?
क्या है अनन्या का रिलेशनशिप स्टेटस?
शो में करण जौहर के साथ बातचीत के दौरान अनन्या ने अपनी लव लाइफ, रिश्तों और ब्रेकअप को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि फिलहाल वह सिंगल रहकर काफी खुश हैं और किसी नए रिश्ते में आने से पहले खुद पर ध्यान देना चाहती हैं. उन्होंने करण से कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐसा कहूंगी, लेकिन मैं सिंगल रहकर सच में बहुत खुश हूं.” इस पर करण ने तुरंत कहा, “इस क्लब में तुम्हारा स्वागत है.”
शादी करना चाहती हैं अनन्या
भले ही अनन्या इस समय सिंगल रहकर खुश हैं, लेकिन उन्होंने शादी करने का ख्याल नहीं छोड़ा है. एक्ट्रेस ने माना कि उन्हें शादी का कॉन्सेप्ट काफी पसंद है और वह पूरी जिंदगी एक ही इंसान के साथ बिताना चाहती हैं. अनन्या ने कहा, “मुझे लगता है कि मेरा जन्म शादी करने के लिए हुआ है. मुझे शादी का विचार बहुत पसंद है. मैं पूरी जिंदगी एक ही इंसान के साथ रहने को लेकर एक्साइटेड हूं.”
View this post on Instagram
वॉकर ब्लैंको से ब्रेकअप की खबरें आई थीं सामने
अनन्या के इस बयान के बाद एक बार फिर वॉकर ब्लैंको के साथ उनके कथित रिश्ते की चर्चा शुरू हो गई है. दोनों के 2024 से एक-दूसरे को डेट करने की खबरें सामने आती रही हैं. हालांकि, दोनों ने कभी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की थी. अगस्त 2026 में ऐसी खबरें आई थीं कि अनन्या और वॉकर का रिश्ता खत्म हो गया है. ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है. हालांकि, न तो अनन्या और न ही वॉकर ने अपने रिश्ते या ब्रेकअप को लेकर कोई आधिकारिक बयान दिया है.




