मनोरंजन

छोटी सोच छोड़नी होगी… ‘रामायण’ में सीता के फाइट सीन पर बोलीं ‘कैकेयी’ लारा दत्ता

Lara Dutta On Ramayna Sita Fight Scene: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ जहां एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में एक के बाद एक नए-नए रिकॉर्ड कायम करती जा रही है, तो वहीं दूसरी तरफ फिल्म के कुछ सीन को लेकर दर्शक सवाल भी उठा रहे हैं. एक ऐसा ही सीन फिल्म में मां सीता का किरदार निभा रहीं साई पल्लवी का भी है, जहां पर उन्हें एक योद्धा की तरह दिखाया गया है. वो फाइट करती नजर आती हैं.

कुछ लोग इसी पर आपत्ति जता रहे हैं और कह रहे हैं कि पारंपरिक ग्रंथों में मां सीता को इस तरह पेश नहीं किया गया है. फाइट सीन पर हो रही आलोचनाओं के बीच लारा दत्ता ने अपनी बात रखी है और कहा है कि हमें छोटी सोच छोड़नी पड़ेगी और सिनेमा के अनुभव को अपनाना होगा. लारा ने इस फिल्म में कैकेयी का किरदार निभाया है. जानिए कि उन्होंने ट्रोलिंग पर अपनी बात रखते हुए क्या कुछ कहा है.

सीता के फाइट सीन पर क्या बोलीं लारा दत्ता?

लारा दत्ता ने एनडीवी से बातचीत करते हुए कहा, “रामायण के और भी कई संस्करण मौजूद हैं. अगर आप उस दौर की संस्कृति पर नजर डालें, तो पाएंगे कि राजपरिवारों में जन्मे लड़के और लड़कियों दोनों को ही किसी न किसी स्तर पर कला और शस्त्र-विद्या का प्रशिक्षण दिया जाता था. ऐसे में ये सोचना कि सीता भी युद्ध-कला में पूरी तरह प्रशिक्षित रही होंगी, कोई अजीब या असंभव बात नहीं है.”

आगे उन्होंने कहा, “खासकर जब एक महिला को ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़े, तो वो असहाय होकर तो नहीं बैठेगी. वो अपना बचाव करने के लिए जरूर कोई न कोई हथियार उठाएगी. आपको अपनी छोटी सोच छोड़नी होगी और सिनेमाई अनुभव को खुलकर अपनाना होगा.”

ये भी पढ़ें-

5-10 नहीं, शाहरुख खान की किंग में दिखेंगे ये 20 सितारे, इन 5 किरदारों पर टिकीं सबकी नजरें

धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर के साथ काम करने वाले थे सिद्धार्थ मल्होत्रा, अब किया खुलासा

‘रामायण’ ने कितनी कमाई की?

‘रामायण’ 5 नवंबर को रिलीज हुई है और पहले दिन से ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. सैकनिल्क की मानें तो 7 दिनों इस फिल्म ने दुनियाभर से 944.55 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. नमित मल्होत्रा इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. रणबीर, साई पल्लवी, यश, लारा दत्ता के साथ रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, राघव जुयाल समेत और भी कई स्टार्स फिल्म में दिखे हैं.

Related Articles

Back to top button