मनोरंजन

कितनी कुर्बानियां दी, तनाव झेला… ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर आने के बाद सलमान के नाम वामशी पेडिपल्ली का पोस्ट

Vamshi Paidipally Post For Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने 10 नवंबर को अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर रिलीज किया. अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की रिलीज लंबे समय से अटकी हुई थी. अब दिसंबर के महीने में ये फिल्म थिएटर्स में दस्तक देने जा रही है. उससे पहले ट्रेलर वीडियो सामने आया है. ट्रेलर आने के बाद डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली ने सलमान खान के नाम एक पोस्ट किया है.

सलमान खान और वामशी पेडिपल्ली भी एक साथ एक फिल्म पर काम कर रहे हैं, जो ईद 2027 पर रिलीज होने वाली है. फैंस को उस फिल्म का भी इंतजार है, लेकिन फिलहाल सोशल मीडिया पर वामशी का वो पोस्ट चर्चा में है, जो उन्होंने सलमान के नाम लिखा है. उनका कहना कि सलमान ने ‘मातृभूमि’ के लिए तनाव झेला है और कुर्बानियां दी हैं.

वामशी पेडिपल्ली ने क्या कहा?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सलमान के ट्रेलर वाले पोस्ट को री-शेयर करते हुए वामशी पेडिपल्ली ने लिखा, “‘मातृभूमि’…इंतजार खत्म हुआ. सलमान खान सर, मुझे पता है कि आपने इस फिल्म के लिए कितनी कुर्बानियां दी हैं और कितना तनाव झेला है. आपकी ताकत और लगन साफ झलकती है. आपको ढेर सारा प्यार, सुकून और सफलता मिले, जिसके आप सच में हकदार हैं सर.”

वामशी पेडिपल्ली ने आगे लिखा, “अपूर्व लाखिया, चित्रांगदा सिंह और पूरी टीम को मेरी तरफ से शुभकामनाएं.” बहरहाल, ‘मातृभूमि’ की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है. ये फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

ये भी पढ़ें-

350 करोड़ में बनी कंगुआ के फ्लॉप होने के बाद सूर्या का जबरदस्त कमबैक, दी लगातार चौथी सुपरहिट फिल्म!

इंडोनेशिया में रामायण की धमाकेदार एंट्री, 1000 से ज्यादा शोज़, खतरे में शाहरुख खान का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

सलमान खान और वामशी पेडिपल्ली की फिल्म

‘मातृभूमि’ की रिलीज के 3 महीने के बाद वो फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जिसपर सलमान और वामशी पेडिपल्ली एक साथ काम कर रहे हैं. अभी फिल्म के नाम का ऐलान नहीं हुआ. टेंटेटिव टाइटल SVC63 है, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म का नाम ‘मॉन्स्टर’ होगा. ईद 2027 पर ये फिल्म रिलीज होगी. इस फिल्म में सलमान के साथ नयनतारा नजर आने वाली हैं. अरविंद स्वामी, जैकी श्रॉफ, रोनित रॉय और राहुल देव जैसे स्टार्स भी इस फिल्म का हिस्सा हैं.

Related Articles

Back to top button