उत्तर प्रदेश

Microsoft से लेकर Outlook तक सब ठप! बार-बार क्यों धोखा दे रहे हैं दुनिया के बड़े क्लाउड सर्वर?

क्या आज सुबह से ही आपको ऑफिस के काम करने में परेशानी हो रही है? Outlook पर मेल नहीं खुल रहे हैं, Microsoft Teams पर भी मीटिंग नहीं हो पा रही है? जवाब अगर हां है, तो ऐसा सिर्फ अकेले आपके साथ नहीं हो रहा है.समस्या आपके डिवाइस या नेटवर्क में नहीं है, बल्कि टेक जायंट माइक्रोसॉफ्ट में बड़ी खामी आ गई है. इससे शुक्रवार को अचानक पूरी दुनिया में Microsoft Outage की सर्विस प्रभावित हुई है. माइक्रोसॉफ्ट में आई तकनीकी खामी के कारण Outlook से लेकर Microsoft 365, Teams और OneDrive तक, सभी की सर्विस प्रभावित हुई है.

Microsoft जैसी बड़ी टेक कंपनी की क्लाउड सर्विस में आई एक छोटी सी भी कतनीकी खामी भी लाखों यूजर्स के काम को प्रभावित कर सकती है. कई बार सर्वर में खराबी नहीं होती, बल्कि नेटवर्क, सॉफ्टवेयर अपडेट या लॉगिन सिस्टम में आई खामी इसकी समस्या बनती है. यही वजह है कि Outlook से लेकर Teams और Azure तक कई सर्विस पर एक साथ यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ता है. लेकिन सवाल यह है कि आखिर Microsoft जैसी कंपनी की सर्विस में जल्दी जल्दी खामी क्यों आ जाती है? क्या इसके पीछे सिर्फ सर्वर की समस्या है या क्लाउड सिस्टम की कुछ ऐसी कमजोरियां हैं, जिसके कारण से एक छोटी सी गलती दुनिया भर के यूजर्स को परेशान कर सकती है? आइए समझते हैं क्लाउड आउटेज के पीछे की 7 बड़ी वजहें.

1. गलत कॉन्फिगरेशन से बिगड़ता है सिस्टम

कई बार किसी सर्विस में समस्या का कारण सिर्फ एक गलत सेटिंग होती है. बड़ी कंपनियां हजारों सर्वर को ऑटोमेटेड सिस्टम से कंट्रोल करती हैं. इंजीनियर कोई छोटा सा भी बदलाव करते हैं और कई सर्विस तक पहुंच जाता है. अगर सेटिंग में कोई गलती हो, तो उसका असर भी बड़े स्तर पर दिखाई देता है. कंपनियां पुरानी सेटिंग वापस लागू करके समस्या ठीक करने की कोशिश करती हैं, लेकिन इसमें समय लग जाता है.

2. सॉफ्टवेयर अपडेट में छिपा बग

Microsoft जैसी कंपनियां अपने सॉफ्टवेयर में लगातार नए अपडेट और फीचर यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए लाती रहती हैं. लेकिन कई बार अपडेट में मौजूद कोई छोटी तकनीकी खामी टेस्टिंग के दौरान सामने नहीं आती है. असली समस्या तब सामने आती है, जब लाखों लोग एक साथ उस सर्विस का इस्तेमाल करने लगते हैं. इससे बचने के लिए कंपनियां पहले कुछ सर्वर पर अपडेट लागू करती हैं. सब कुछ सही रहने पर ही इसे बाकी सिस्टम तक पहुंचाया जाता है.

3. DNS की खराबी से नहीं खुलती वेबसाइट

DNS को इंटरनेट की दुनिया में फोनबुक कहते हैं. जब कोई यूजर Outlook.com जैसी वेबसाइट को खोलने का प्रयास करता है, तो DNS कंप्यूटर को बताता है कि वेबसाइट का सर्वर कहां है. अगर DNS में खामी आ जाए तो सर्वर ऑन होने के बाद भी वेबसाइट ओपन नहीं होती है. गलत सेटिंग, ज्यादा ट्रैफिक या DNS सर्वर की खराबी इसकी वजह हो सकती है. कई बार समस्या ठीक होने के बाद भी पुराने डेटा के कारण से कुछ यूजर्स को समस्या हो सकती है.

4. Entra ID में समस्या और लॉगिन फेल

Microsoft Entra ID कंपनी की पहचान और लॉगिन से जुड़ी सर्विस होती है. पहले इसे Azure Active Directory कहा जाता था. Outlook, Teams और SharePoint जैसी सर्विस में लॉगिन के लिए Entra ID की भूमिका बहुत ही खास होती है. अगर इसमें कोई समस्या आ जाए, तो यूजर्स सही पासवर्ड डालने के बाद भी लॉगिंन नहीं कर पाते हैं. इस समस्या को बहुत से यूजर्स Microsoft सर्विस एक साथ बंद समझ लेते हैं, जबकि असल समस्या को वो जान ही नहीं पाते हैं.

5. डेटा सेंटर में समस्या

Microsoft की क्लाउड सर्विस हो या दूसरी सर्विस, सभी के लिए कुछ चीजों की जरूरत होती ही है. जैसे क्लाउड सर्विस के लिए बड़े डेटा सेंटर तैयार किए जाते हैं, जहां हजारों सर्वर लगातार 24 घंटे काम करते रहते हैं. इन सर्वर को रन कराने के लिए बिजली और ठंडा रखने के लिए कूलिंग सिस्टम की आवश्यकता होती ही है. बिजली सप्लाई प्रभावित होने पर, बैकअप जनरेटर खराब होने या कूलिंग सिस्टम में समस्या आने से सर्विस बंद होने का खतरा रहता है. Microsoft अलग-अलग जगहों पर डेटा सेंटर और बैकअप की तैयारी रखता है, लेकिन बड़ी तकनीकी खराबी का असर यूजर्स और सर्विस पर देखने को मिलने लगता है.

6. नेटवर्क की गड़बड़ी और DDoS अटैक

कई बार सर्वर ठीक होते हैं, लेकिन नेटवर्क की समस्या के कारण यूजर्स उन तक नहीं पहुंच पाते. इंटरनेट पर डेटा एक जगह से दूसरी जगह तक पहुंचाने के लिए कई नेटवर्क आपस में जुड़े होते हैं. इनके रास्तों में गड़बड़ी होने पर कनेक्शन टूट सकता है. इसके साथ ही DDoS अटैक भी समस्या को बढ़ा देते हैं. इसमें एक साथ बड़ी संख्या में फेक रिक्वेस्ट भेजकर सर्विस पर दबाव बनाया जाता है. नतीजा यह होता है कि असली यूजर्स को वेबसाइट या ऐप इस्तेमाल करने में समस्या होने लगती है.

7. एक सिस्टम पर कई सेवाओं की निर्भरता

क्लाउड कंपनियों की कई सर्विस एक दूसरे से कनेक्टेड रहती हैं. जैसे- अलग-अलग ऐप्स एक ही स्टोरेज, डेटाबेस या लॉगिन सिस्टम का प्रयोग कर सकते हैं. ऐसे में किसी एक मिक्स सिस्टम में समस्या आने पर कई सर्विस एक साथ प्रभावित हो जाती हैं. इसे कैस्केडिंग फेल्योर कहा जाता है. समस्या ठीक होने के दौरान भी परेशानी बढ़ सकती है, क्योंकि लाखों डिवाइस एक साथ दोबारा कनेक्ट होने की कोशिश करते हैं.

कंपनियों के लिए क्यों जरूरी है बैकअप?

क्लाउड टेक्नोलॉजी ने टेक कंपनियों के काम को आसान तो बना दिया है, लेकिन इसके साथ ही आउटेज के खतरे को भी बढ़ा दिया है.इसलिए जरूरी है कि कंपनियां अपने डेटा का बैकअप रखें और किसी एक प्लेटफॉर्म पर पूरी तरह डिपेंड न हों. जरूरत पड़ने पर दूसरे डेटा सेंटर या दूसरे क्लाउड सर्विस का इस्तेमाल किया जा सके.

ये भी पढ़ेंः स्मार्टफोन 3-4 साल में स्लो क्यों होने लगता है? क्या नया फोन खरीदना जरूरी है? ये हैं बड़े कारण

ये भी पढ़ेंः माइक्रोसॉफ्ट डाउन: आउटलुक और 365 की सेवाएं ठप, लाखों यूजर्स परेशान

Related Articles

Back to top button