देश

ऑपरेशन मुस्कान श्रृंखला के अंतर्गत एक मनका और पिरो कर पुलिस अधीक्षक ने जनता को दिया मुस्कान का तोहफा ।

डा o दिलीप कुमार झा पत्रकार झारखंड ।

 

दिनांक 25/11/2026

 

गोड्डा । आज नगर थाना गोड्डा में पुलिस अधीक्षक गोड्डा मुकेश कुमार ने अपने पुलिस सहयोगियों के साथ ऑपरेशन मुस्कान के तहत हर बार की तरह इस बार भी कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमे खोए हुए मोबाइल को उनके असली धारकों को सुपुर्द कर उन्हें भी मुस्कुराने का अवसर दिया जो मोबाइल गुम कर उदास बने बैठे थे ।

इस तरह के कार्यक्रमों से जनता और पुलिस के मध्य एक सकारात्मक पहल की जानी चाहिए जिससे पुलिस पर जनता का विश्वास और अधिक भरोसेमंद हो । मोबाइल और मोटरसाइकिल जैसी चीज अक्सर चोरी हो जाती है या गुम हो जाती हैं । थोड़ी सी असावधानी दुर्घटना का कारण बनती है जो जनता और पुलिस दोनो के लिए सरदर्द बन जाती हैं । पुलिस द्वारा प्रारंभ किए गए इस अभियान के तहत अबतक सैकड़ों मोबाइल धारकों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस किए गए हैं । इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक के साथ एस डी पी ओ गोड्डा आकाश भारद्वाज, डीएसपी मुख्यालय गोड्डा जे पी एन चौधरी ,पुलिस निरीक्षक सदर प्रभाग दिनेश महली ,थाना प्रभारी गोड्डा शिव दयाल सिंह ,थाना प्रभारी मुफ्फसिल आनंद साहा ,तकनीकी सेल के सूरज कुमार ,हेमंत कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button