मनोरंजन

Panchayat 5 Exclusive: ‘पंचायत’ में लौकी की एंट्री कैसे हुई? बन गई सीरीज की पहचान, लेखक चंदन कुमार ने बताया

Panchayat 5: प्राइम वीडियो की लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत’ के पांचवें सीजन की चर्चाओं के बीच शो की पहचान बन चुकी लौकी और कलाकारों से जुड़े मजेदार किस्से सामने आए हैं. TV9 हिंदी डिजिटल से हुई खास बातचीत में राइटर चंदन कुमार, नीना गुप्ता, रघुवीर यादव, जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने लौकी को लेकर मजेदार बातें शेयर की. शो में बार-बार नजर आने वाली लौकी को लेकर राइटर चंदन कुमार ने कहा कि शुरुआत में ये बहुत ‘एक्सीडेंटली’ एक जोक की तरह डाली गई थी. हालांकि, ये दर्शकों में इतनी क्लिक कर गई और जोक से ज्यादा शो के लिए एक किरदार जैसी बन गई, क्योंकि प्रधान जी इसका इस्तेमाल बार्गेनिंग के लिए करते हैं.

पंचायत की कास्ट के साथ इंटरव्यू में लौकी से बने व्यंजनों का भी मजेदार जिक्र हुआ. नीना गुप्ता ने कहा कि वो न सिर्फ लौकी खाती हैं बल्कि इंस्टाग्राम पर दी गई उनकी ‘लौकी राइस’ रेसिपी काफी लोग बनाते भी हैं. वहीं, रघुवीर यादव ने कहा कि वो सुबह-सुबह एक गिलास लौकी का जूस पीते हैं और साथ ही लौकी की सब्जी उन्हें बड़ी पसंद है. तो जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक का कहना था कि उन्हें लौकी ठीक-ठाक ही पसंद है.

जीतू के कुकिंग टैलेंट का खुलासा

इस बातचीत के दौरान किरदारों और असली जिंदगी के बीच की समानताओं पर भी चर्चा हुई. प्रह्लाद चा बने फैसल मलिक ने बताया कि जितेंद्र कुमार खाना बहुत अच्छा बनाते हैं, जिसका पता हाल ही में उनका बनाया खाना खाने के बाद चला. वहीं, जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रह्लाद चा के किरदार की तरह दोस्तों के साथ खड़े रहने की खूबी फैसल मलिक में भी है.

View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

‘पंचायत 5’ को लेकर क्या बोले कलाकार?

लौकी और सेट की मस्ती के अलावा पांचवें सीजन को लेकर भी अहम बातें सामने आईं. रघुवीर यादव ने कहा कि इस बार इलेक्शंस नहीं होंगे और पासे पलट गए हैं, जहां हार के बाद घर के माहौल और एक-दूसरे को सहारा देने का दौर चल रहा है. उन्होंने खुद को ‘पूर्व प्रधानपति’ बताते हुए कहा कि पहले घर में शांति से घुसने के बजाय अब थोड़ा झिझकते हुए और सिर झुकाकर घुसना पड़ता है.

Related Articles

Back to top button