YPML Vs Gunmaaster G9: तीन साल से आयुष्मान खुराना को हिट का इंतजार, दर्जनों FLOP के बाद इमरान हाशमी को मिली सक्सेस, यहां पढ़ें दोनों का BO रिपोर्ट कार्ड

YPML Vs Gunmaaster G9: सिनेमाघरों में रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की बिग बजट फिल्म ‘रामायण’ लंबे वक्त से बंपर कमाई कर रही है. पर बॉक्स ऑफिस पर अकेले राज करने का सफर अब खत्म होने जा रहा है. इस हफ्ते थिएटर में दो मिड बजट फिल्में रिलीज़ हो रही हैं. एक है सूरज बड़जात्या की ‘ये प्रेम मोल लिया’. ये एक फैमिली एंटरटेनर है और इसमें आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की जोड़ी नज़र आएगी. वहीं दूसरी फिल्म है इमरान हाशमी और जेनेलिया देशमुख की ‘गनमास्टर जी9’. एक साथ ये दोनों ही फिल्में 27 नवंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने जार ही हैं.
‘रामायण’ की आंधी के बाद आ रही इन दोनों ही फिल्मों को लेकर ठीक-ठाक बज़ देखा जा रहा है. आयुष्मान खुराना फिल्म ‘उड़ता तीर’ के खराब प्रदर्शन के बाद वापस आ रहे हैं और उन्हें उम्मीद होगी की ये फिल्म अच्छा कारोबार करेगी. वहीं इमरान हाशमी ‘आवारापन 2’ से सुपरहिट का स्वाद चख चुके हैं. ऐसे में उन्हें भी इस फिल्म से खूब उम्मीदें होंगी. दोनों ही फिल्मों का जॉनरा एक दूसरे से बिल्कुल अलग है. ‘ये प्रेम मोल लिया’ एक पारिवारिक ड्रामा है तो ‘गनमास्टर जी9’ एक्शन-रोमांटिक फिल्म है.
आयुष्मान के लिए क्यों अहम है ‘ये प्रेम मोल लिया’?
आयुष्मान खुराना की आखिरी हिट ‘ड्रीम गर्ल’ थी. अगस्त 2023 में आई इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 104 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया था. इससे पहले तो उनकी चार फिल्में लगातार पिटी थीं. इसमें चंडीगढ़ करे आशिकी, अनेक, डॉक्टर जी और एन एक्शन हीरो शामिल हैं. उनकी पिछली तीन फिल्में यानी थामा, पति पत्नी और वो दो और उड़ता तीर औसत और औसत से नीचे ही रही हैं. यही वजह है कि आयुष्मान के लिए ‘ये प्रेम मोल लिया’ करियर के हिसाब से एक अहम फिल्म है.
- उड़ता तीर (2026)- 48.64 करोड़ रुपये – औसत से कम
- पति पत्नी और वो दो- (2026)- 48.164 करोड़ रुपये – औसत
- थामा- (2025)- 124.16 करोड़ रुपये – औसत
नोट: ये घरेलू बॉक्स ऑफिस के आंकड़े हैं.
इमरान हाशमी को क्या फिर मिलेगी सक्सेस?
इमरान हाशमी के करियर में यूं तो हिट ढूंढने के लिए आपको चश्मा पहनना होगा, लेकिन इस साल अगस्त में आई उनकी ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया. फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 146 करोड़ से ज्यादा और वर्ल्डवाइड 213 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया और सुपरहिट रही थी. साल 2021 से 2025 के बीच इमरान हाशमी ने पांच फिल्में की और सभी फ्लॉप रहीं.
- मुंबई सागा- (2021)- 16.53 करोड़ रुपये – फ्लॉप
- चेहरे- (2021)- 2.55 करोड़ रुपये – फ्लॉप
- सेल्फी (2023)- 16.85 करोड़ रुपये – फ्लॉप
- ग्राउंड जीरो- (2025)- 7.54 करोड़ रुपये – फ्लॉप
- हक- (2025)- 19.62 करोड़ रुपये – फ्लॉप




