मनोरंजन

बचपन के दोस्त रहे हैं 4000 करोड़ी रामायण फिल्म के राम और भरत! 7वीं क्लास में एक साथ जाते थे स्कूल

जीवन में कई दफा इंसान अचंभित रह जाता है जब वो किसी ना किसी इत्तेफाक से गुजरता है. कुछ अच्छे इत्तेफाक होते हैं कुछ बुरे भी होते हैं लेकिन कुछ इत्तेफाक वाकई में सोचने पर मजबूर कर देते हैं. अब रामायण फिल्म में भगवान भरत का रोल प्ले करने वाले एक्टर आदिनाथ कोठारे को ही देख लीजिए. उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि जिस रणबीर कपूर के साथ वे 7वें स्टैंडर्ड में पढ़ते थे वे उनके साथ भविष्य में 4000 करोड़ी रामायण फिल्म का हिस्सा बनेंगे. ऊपर से फिल्म में वे उनके भाई का रोल प्ले करेंगे.

हाल ही में आदिनाथ कोठारे ने एक इंटरव्यू के दौरान इस इत्तेफाक पर बात की है. इसके अलावा उन्होंने रणबीर कपूर के साथ बिताए गए पलों को याद किया है. उन्होंने रामायण फिल्म से जुड़े अपने एक्सपीरियंस भी साझा किए हैं.

एक्टर आदिनाथ कोठारे ने क्या कहा?

आदिनाथ कोठारे ने रणबीर कपूर संग अपनी पुरानी बॉन्डिंग के बारे में बात करते हुए कहा- ”मुझे याद है कि मैंने रणबीर को स्कूल में देखा था. मेरा एक कॉमन फ्रेंड था जिसका नाम बिनॉय गांधी था. उसी ने रणबीर से मेरी मुलाकात कराई थी. एक लंबे और दुबले-पतले लड़के की मेरे जेहन में पुरानी स्मृति अभी भी ताजा है जब वो सीनियर्स की बिल्डिंग की रेलिंग पर बैठा करता था. मैं उस वक्त 7वीं कक्षा में था. रामायण के सेट पर मैंने उनके साथ ये बात शेयर की थी. मुझे पूरा भरोसा है कि उन्हें भी वो सारी बातें याद होंगी.” दोनों ही एक्टर्स मुंबई के बॉम्बे स्कॉटिच स्कूल में साथ पढ़ा करते थे. अब दोनों ने देश की सबसे बड़ी फिल्म रामायण में साथ में काम किया है.

ये भी पढ़ें- हमें खुद पर गंभीरता से गौर करना होगा दिल्ली में बढ़ते AQI से चिंतित एक्टर अमित साध, जनता से की खास अपील

कौन हैं एक्टर आदिनाथ कोठारे?

आदिनाथ कोठारे एक मल्टीटैलेंटेड पर्सनालिटी हैं. वे एक इंडियन प्रोड्यूसर-डायरेक्टर और एक्टर हैं जो मराठी और हिंदी फिल्मों में सक्रिय रहे हैं. वे दिग्गज मराठी अभिनेता महेश कोठारे के बेटे हैं. उन्होंने 1994 में अपने पिता की फिल्म माझा चाकुला से अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने एक डायरेक्टर के तौर पर अपनी पहली फिल्म पानी बनाई थी जिसे नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था. अब वे भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म में लीड रोल प्ले करते नजर आए हैं.

Related Articles

Back to top button