बॉक्स ऑफिस पर 1000 और इन 5 डील से 1300 करोड़ छापे, ‘रामायण’ वालों ने अब तक कितना कमा लिया?

Ramayana: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की ‘रामायण’ इस वक्त धूम मचा रही है. फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 500 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं. वहीं, दुनियाभर से 1000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. यूं तो इस पार्ट का कुल बजट ही 2000 करोड़ रुपये है. वहीं, जिनमें से लगभग 1000 करोड़ कमा लिए हैं. वहीं, उससे पहले ही कई डील्स हो गई थी, जिससे भी फिल्म को जबरदस्त फायदा हुआ था. अब जानिए कहां से कितने रामायण ने छापे थे?
‘रामायण’ के दोनों पार्ट्स का बजट 4000 करोड़ रुपये है. वहीं, यश इसके को-प्रोड्यूसर हैं, जिन्होंने फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ली, बल्कि प्रॉफिट शेयर मॉडल पर डील की है. जानिए कहां से किस डील पर बात फाइनल हुई है.
1. डिजिटल (OTT) और सैटेलाइट राइट्स
किसने खरीदा: स्टार ग्रुप और जियोहॉटस्टार
डील की कीमत: 450 करोड़ (केवल ‘रामायण: पार्ट 1’ के लिए)
यह इंडियन सिनेमा के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील है, जिसमें (डिजिटल + सैटेलाइट) शामिल है. इसने ‘कल्कि 2898 AD’ और ‘RRR’ के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था. जिनकी डील 375 करोड़ और 325 करोड़ में फाइनल हुई थी. सैकनिल्क के मुताबिक, जियोहॉटस्टार इसके लिए एक अलग Pay-Per-View विंडो लाने की प्लानिंग में है.
2. म्यूजिक राइट्स
किसने खरीदा: टी-सीरीज
डील की कीमत: 75 करोड़ (रिफंडेबल एडवांस अरेंजमेंट)
यह डील ‘रामायण’ के दोनों पार्ट्स (पार्ट 1 और पार्ट 2) के म्यूजिक राइट्स के लिए हुई है. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, टी-सीरीज ने ‘रामायण’ के दोनों पार्ट्स के म्यूजिक राइट्स 75 करोड़ रुपये के ‘रिफंडेबल एडवांस’ मॉडल पर खरीदे हैं. इसका मतलब यह है कि म्यूजिक कंपनी ने मेकर्स को यह रकम एडवांस में दी है. जिसे वो गानों की कमाई से वसूलेगी. अगर तय समय में गानों से इतनी कमाई नहीं होती है, तो मेकर्स को बकाया रकम वापस करनी होगी. वहीं ज्यादा कमाई होने पर दोनों के बीच प्रॉफिट बंटेगा.
यह डील कैसे काम करती है?
टी-सीरीज ने मेकर्स को फिल्म रिलीज होने से पहले ही 75 करोड़ रुपये एडवांस के तौर पर दे दिए हैं. जिससे मेकर्स को फिल्म के प्रोडक्शन और मार्केटिंग के लिए तुरंत बड़ा फंड मिल जाता है. अब फिल्म के गाने और बैकग्राउंड स्कोर रिलीज होने के बाद, टी-सीरीज उन गानों से पैसा कमाएगी. जो कि यूट्यूब, स्पॉटिफाई, जियोसावन, इंस्टाग्राम रील्स और टीवी/रेडियो पर चलाकर गानों से कमाया जाएगा.
रिफंडेबल का असली मतलब?
- कम कमाई होने पर क्या होगा?
मान लीजिए कि तय समय के अंदर टी-सीरीज को गानों से केवल 55 करोड़ रुपये की ही कमाई हो पाई. तो बाकी बचे 20 करोड़ रुपये फिल्म के मेकर्स को टी-सीरीज को वापस करने होंगे. वो चाहें तो इसे किसी अगली डील में एडजस्ट कर सकते हैं.
- अगर कमाई ज्यादा हुई तो?
अगर गाने सुपरहिट हो जाते हैं और टी-सीरीज 75 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लेती है. तो 75 करोड़ का हिस्सा निकालने के बाद, ऊपर के बचे हुए 25 करोड़ रुपये के प्रॉफिट को बांटना होगा.
3.ओवरसीज थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन
किसने खरीदा: सोनी पिक्चर्स
DNEG के ऑफिशियल अनाउंसमेंट से पता लगा कि, भारत से बाहर पूरी दुनिया में फिल्म के थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी सोनी पिक्चर्स ने संभाली है. इसमें- नॉर्थ अमेरिका, यूके, यूरोप शामिल हैं. यहां मेकर्स की रिवेन्यू-शेयरिंग मॉडल पर डील हुई है. सरल शब्दों में कहें तो सोनी पिक्चर्स ने मेकर्स को कोई बड़ी रकम देकर राइट्स नहीं खरीदे हैं. इसीलिए इसकी कोई फिक्स कीमत मीडिया में सामने नहीं आई है. दरअसल पिंकविला में कहा गया था कि सोनी ने मार्केटिंग पर कुल 375 करोड़ रुपये खर्च करने की प्लानिंग की थी.
विदेशों में फिल्म के टिकट बेचकर जो भी पैसा आएगा, उसमें से थिएटर मालिकों का हिस्सा अलग कर लिया जाएगा. और फिर सोनी पिक्चर्स का मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन का खर्च भी अलग होगा. वहीं, खर्च निकालने के बाद जो भी नेट प्रॉफिट बचेगा. उसे मेकर्स और सोनी पिक्चर्स एक तय परसेंट के हिसाब से आपस में बांट लेंगे. इस डील से फायदा होता है. अगर रामायण भी विदेशों में RRR की तरह जबरदस्त कमाई करती है. तो मेकर्स को करोड़ों का सीधा प्रॉफिट होगा. फिक्स कीमत पर बेचने से मेकर्स की कमाई रुक जाती है.
4. डोमेस्टिक थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन (भारत में रिलीज)
किसके पास हैं राइट्स: हिंदी बेल्ट और नॉर्थ इंडिया में डिस्ट्रीब्यूशन के लिए धर्मा प्रोडक्शंस और अनिल थडानी की AA Films के साथ हाथ मिलाया.
कीमत: रिलीज से पहले मेकर्स ने केवल हिंदी थिएट्रिकल राइट्स के लिए 450 करोड़ की रिकॉर्ड कीमत मांगी थी. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, बाद में इसे कमीशन और एडवांस शेयरिंग मॉडल के तहत डिस्ट्रीब्यूट किया गया.
दरअसल 450 करोड़ देना किसी भी अकेले डिस्ट्रीब्यूटर के लिए बहुत बड़ा रिस्क था. इसलिए मेकर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स के बीच ‘कमीशन और एडवांस शेयरिंग मॉडल’ पर सहमति बनी. फिल्म रिलीज होने के बाद टिकट बिक्री से जो पैसा आएगा, उसमें से थिएटर मालिकों का हिस्सा निकालने के बाद जो कमाई बचेगी. उसमें से डिस्ट्रीब्यूटर अपना एक तय कमीशन रखेगा. और बाकी सारा मुनाफा सीधे फिल्म के मेकर्स को मिलेगा.
1. साउथ इंडिया थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन
हिंदी बेल्ट की तरह ही साउथ की चारों भाषाओं- तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ के लिए भी बड़ी डील हुई है. फिल्म को बड़े लेवल पर रिलीज करने के लिए मेकर्स ने टॉप डिस्ट्रीब्यूटर्स से हाथ मिलाया. अब क्योंकि फिल्म में यश और साई पल्लवी जैसे बड़े चेहरे हैं. तो साउथ के थिएट्रिकल राइट्स की वैल्यूएशन 150 से 200 करोड़ के आसपास बताई गई है.
- यश की को-प्रोडक्शन और इक्विटी डील
इस फिल्म के लिए यश ने एक्टिंग फीस नहीं ली है, बल्कि उनकी प्रोडक्शन कंपनी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ ने को-प्रोडक्शन और प्रॉफिट-शेयरिंग डील की है. यानी यश फिल्म के प्रोडक्शन और क्रिएटिव फैसलों में बराबर के हिस्सेदार हैं.
- कन्नड़ राइट्स का गणित- कर्नाटक यश का होम मार्केट है और वो खुद फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं. इसलिए कन्नड़ के राइट्स किसी बाहरी को बेचने के बजाय यश ने अपने पास रखे. और अपनी कंपनी के जरिए रिलीज किया.
| भाषा | किसके पास हैं राइट्स | डील की कीमत और मॉडल |
| पूरा साउथ इंडिया (कुल डील) | यश (मॉन्स्टर माइंड) | 100 करोड़ एक्टिंग फीस के बदले पूरे साउथ के राइट्स |
| तेलुगु राज्य | दिल राजू | 54 करोड़ (रिटर्नेबल एडवांस) |
| कन्नड़ | यश | यश ने खुद अपने पास रखे |
- तेलुगु राज्यों (आंध्र प्रदेश और तेलंगाना)
- किसने खरीदा: साउथ के दिग्गज प्रोड्यूसर दिल राजू
- डील की कीमत: 54 करोड़ (रिफंडेबल एडवांस बेसिस पर)
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, शुरुआत में मेकर्स ने तेलुगु राज्यों के राइट्स के लिए 105 करोड़ की भारी-भरकम मांगी थी. लेकिन बाद में दिल राजू ने ये राइट्स 54 करोड़ के रिटर्नेबल एडवांस मॉडल पर फाइनल किए.




