4 दिन में ही 500 करोड़ कमाकर रामायण बनी रणबीर कपूर के 19 साल के करियर की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, अब ये 2 फिल्में हैं आगे

Ranbir Kapoor Highest Grossing Movies: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण ने सिनेमाघरों में आते ही धमाल मचाना शुरू कर दिया है. ये फिल्म सिनेमाघरों में काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है. फिल्म ने रिलीज के 4 दिन में ही दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. साथ ही व्यक्तिगत रूप से भी इस फिल्म के जरिए रणबीर कपूर ने बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है. अब उनकी ये फिल्म उनके अब तक के 19 साल के करियर की तीसरी सबसे बड़ी मूवी भी बन गई है. ये अपने आप में ही बड़ी बात है. साथ ही अब तक रणबीर कपूर की कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में 1000 करोड़ का कलेक्शन नहीं कर सकी है.
लेकिन इस फिल्म की तरफ से तो ये तय है कि निश्चित ही ये रणबीर कपूर के करियर की पहली 1000 करोड़ी मूवी बनने जा रही है. फिल्म कुछ दिन में ही ये रिकॉर्ड तोड़ सकती है. वहीं फिल्म के पांचवे दिन के भी चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं जो इस फिल्म के लिए अच्छे संकेत हैं.
रामायण ने कितने कमाए?
रणबीर कपूर की रामायण फिल्म ने 4 दिनों में सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलीज के चौथे दिन भारत में कुल 56.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ विदेश में फिल्म ने 45 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इसे जोड़ लिया जाए तो फिल्म ने 4 दिनों में नेट कलेक्शन के तौर पर 238.35 करोड़ कमा लिए हैं. वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 285 करोड़ का हो गया है. फिल्म ओवरसीज कलेक्शन के तौर पर फिल्म ने 214 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 499.20 करोड़ रुपये का हो गया है.
ये भी पढ़ें- 4 दिन का वीकेंड छोड़िए, पांचवा दिन रामायण के लिए होगा सबसे बड़ा, टूटा पुष्पा 2-धुरंधर का रिकॉर्ड, एडवांस बुकिंग में छाई
रणबीर की इन दो फिल्मों से पीछे है रामायण
रणबीर कपूर के करियर की ओर रुख करें तो मौजूदा समय में रामायण उनकी तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. अब इसके आगे संजय दत्त की बायोग्राफी फिल्म संजू है. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के तौर पर 588 करोड़ रुपये कमाए हैं. इस फिल्म को रामायण 1-2 दिन में ही पीछे छोड़ सकती है. वहीं दूसरी तरफ एनिमल फिल्म की बात करें तो इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 915 करोड़ रुपये का हो चुका है. ऐसे में इस फिल्म को पिछाड़ने में रामायण को अभी कुछ वक्त लग सकता है.




