शिक्षा

IIT रुड़की AI विंटर ट्रेनिंग और इंटर्नशिप करा रहा है, 30 नवंबर तक करें आवेदन

AI स्किल्स सीखना चाहते हैं और अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपके पास शानदार मौका है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की विंटर ट्रेनिंग और इंटर्नशिप प्राेग्राम शुरू करने जा रहा है, ये प्राेग्राम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ट्रेंनिंग और इंटर्नशिप पर आधारित है, जो 6-सप्ताह तक आयोजित किया जाएगा. इस प्राेग्राम में शामिल होने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. आवेदन 30 नवंबर 2026 तक किया जा सकता है. IIT रुड़की AI विंटर ट्रेनिंग और इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट eict.iitr.ac.in के माध्यम से किया जा सकता है.

आइए, जानते हैं कि IIT रुड़की AI विंटर ट्रेनिंग और इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए कौन आवेदन कर सकता है. जानेंगे कि IIT रुड़की कौन-कौन से AI विंटर ट्रेनिंग और इंटर्नशिप प्रोग्राम संचालित करेगा. जानेंगे ट्रेनिंग व इंटर्नशिप प्रोग्राम का पहला बैच कब से संचालित होगा.

IIT रुड़की AI विंटर ट्रेनिंग और इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए कौन आवेदन कर सकता है

IIT रुड़की के 6 सप्ताह के AI विंटर ट्रेनिंग और इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए BCA, BSc, M.Tech, MCA, ME, BE, B.Tech समेत ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट आवेदन कर सकते हैं. मसलन, ये जरूरी नही है कि कैंडिडेट्स के पास पहले से किसी तरह का बेसिक नॉलेज हो. इसमें पढ़ाईशुरुआती स्तर (इंट्रोडक्टरी लेवल) से शुरू होगी.

कैसे होगी पढ़ाई, कितनी होगी फीस? जानें कब से पहला बैच

IIT रुड़की का 6-सप्ताह का AI में विंटर ट्रेनिंग और इंटर्नशिप प्रोग्राम ऑनलाइन मोड में संचालित किया जाएगा. इस प्रोग्राम में शामिल होने के लिए आवेदकों को 8,000 रुपये की फीस देनी होगी. असल में इस प्रोग्राम संस्थान की इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी (EICT) अकादमी की तरफ से संचालित किया जा रहा है, जिसका पहला बैच 14 दिसंबर 2026 को शुरू होगा. तो वहीं दूसरा बैच 4 जनवरी 2027 को शुरू होगा. प्रोग्राम पूरा होने पर, उम्मीदवारों को EICT अकादमी, IIT रुड़की से प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेशन) मिलेगा.

इनAI कोर्स की मिलेगी ट्रेनिंग

जेनरेटिव AI और प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग

इसमें AI, जेनरेटिव AI और LLM का परिचय के बारे में बताया जाएगा. इसके साथ ही लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) के मूल सिद्धांत, पायथन और AI डेवलपमेंट के मूल सिद्धांत, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग के मूल सिद्धांत, एडवांस्ड प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग तकनीकें, OpenAI, Gemini और Hugging Face के साथ काम करना, LangChain और AI एप्लिकेशन डेवलपमेंट के साथ ही मशीन लर्निंग और एजेंटिक AI के बारे में बताया जाएगा.

AI, मशीन लर्निंग और एजेंटिक AI का परिचय

इसमें कैंडिडेट्स को पायथन प्रोग्रामिंग के मूल सिद्धांत, AI और ML के लिए पायथन लाइब्रेरी, सांख्यिकी (Statistics) और डेटा प्री-प्रोसेसिंग, मशीन लर्निंग के मूल सिद्धांत, डीप लर्निंग की बुनियादी बातों के बारेमें बताया जाएगा.

AI-पावर्ड फुल स्टैक वेब डेवलपमेंट

इसमें कैंडिडेट्स कोवेब डेवलपमेंट और MERN स्टैक का परिचय,HTML के मूल सिद्धांत, CSS और रिस्पॉन्सिव वेब डिजाइन, JavaScript के मूल सिद्धांत, AI-पावर्ड वेब डेवलपमेंट के बारे में बताया जाएगा.

पायथन का उपयोग करके डेटा साइंस

इसमें कैंडिडेट्स को डेटा साइंस और पायथन का परिचय, पायथन प्रोग्रामिंग के मूल सिद्धांत, डेटा साइंस के लिए पायथन लाइब्रेरी, पायथन का उपयोग करके डेटा विज़ुअलाइजेशन, डेटा साइंस के लिए सांख्यिकी के बारे में बताया जाएगा.

इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) और एज AI

इसमें कैंडिडेट्स कोIoT और एज (Edge) का परिचय, AI इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर के मूल सिद्धांत, IoT के लिए प्रोग्रामिंग के मूल सिद्धांत, सेंसर, एक्चुएटर और डेटा एक्विजिशन,IoT कम्युनिकेशन और कनेक्टिविटी के बारे में बताया जाएगा.

Related Articles

Back to top button