उत्तर प्रदेश

Flipkart पर सस्ता हुआ Samsung का प्रीमियम फोन, 78 हजार रुपये तक की बचत का मौका, ये रही डिटेल्स

नया और प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वाले लोगों के लिए शानदार मौका है. Samsung के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर इन दिनों शानदार डील मिल रही है, जिसके बाद आप इस दमदार फोन को बहुत ही कम कीमत पर खरीद सकते हैं. सैमसंग के इस प्रीमियम स्मार्टफोन पर छूट फ्लिपकार्ट पर मिल रही है. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G की लॉन्च प्राइज की बात करें तो यह कीमत 1, 29,999 थी, इसी स्मार्टफोन को अब आप 87,385 रुपये में खरीद सकते हैं. यानी फोन की कीमत में लगभग 33% की छूट मिल रही है. लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि यह छूट आपको डायरेक्ट नहीं मिल रही है. एक्सचेंज और बैंक ऑफर के बाद फोन की कीमत कम हो रही है.

यह ऑफर Samsung Galaxy S25 Ultra 5G के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट पर मिल रहा है. अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है तो उसे एक्सचेंज करके इस शानदार डील का फायदा उठा सकते हैं.

कैसे मिलेगा 51,128 रुपये में फोन

Flipkart पर चल रहे ऑफर के अनुसार, Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत 87,385 रुपये है. इसके बाद एक्सचेंज ऑफर के तहत 31,900 रुपये तक की छूट मिल सकती है. लेकिन, यह एक्सचेंज वैल्यू Apple iPhone 13 Pro को एक्सचेंज करने पर दिखाई गई है. आपके पुराने फोन की कीमत उसकी कंडीशन, वेरिएंट और एक्सचेंज की पात्रता के हिसाब से यह कीमत कम और ज्यादा हो सकती है.

इसके साथ ही पंजाब नेशनल बैंक के ऑफर के तहत 4,350 रुपये की अतिरिक्त छूट दिखाई गई है. वहीं, SuperCoin के जरिए 7 रुपये का फायदा भी मिल रहा है. इन सभी ऑफर्स को जोड़ने के बाद फोन की प्रभावी कीमत 51,128 रुपये रह जाती है.

लेकिन, इस कीमत पर फोन खरीदने के लिए आपको सभी ऑफर्स की शर्तें पूरी करनी होंगी. बैंक ऑफर, एक्सचेंज वैल्यू और SuperCoin का फायदा खरीदारी के समय Flipkart पर जरूर चेक कर लें.

Samsung Galaxy S25 Ultra के फीचर्स हैं दमदार

सैमसंग का यह प्रीमियम फोन में आपको दमदार फीचर्स मिलते हैं. इस फोन में 6.9 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसके साथ ही Qualcomm का Snapdragon 8 Elite for Galaxy प्रोसेसर इस फोन में दिया गया है. यह Samsung के One UI सॉफ्टवेयर पर काम करता है, जो Android पर आधारित है.

वहीं अगर आप पोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो आपको इस फोन में शानदार कैमरा मिलता है. Samsung Galaxy S25 Ultra में 4 कैमरे दिए गए हैं, जिसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 5x ऑप्टिकल जूम वाला 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है.

वहीं बात करें वीडियो कॉल या सेल्फी के लिए तो इस फोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल जाता है. फोन में 5,000mAh की बैटरी, S Pen सपोर्ट और Galaxy AI के फीचर्स भी दिए गए हैं. यानी हर मामले में यह स्मार्टफोन परफेक्ट हो सकता है.

ये भी पढे़ंः 2.5 साल से लापता महिला को Google और ChatGPT ने अपने परिवार से मिलवाया, जानिए कैसे हुआ कमाल

ये भी पढे़ंः तुम मर जाओ Nvidia के पूर्व CEO का कैसा था असली चेहरा?, कर्मचारी ने किया चौंकाने वाला खुलासा!

Related Articles

Back to top button