मनोरंजन

यकीन करना मुश्किल! संजय दत्त से आमिर खान तक, बॉलीवुड के इन 5 स्टार्स ने खुद गाए हैं अपनी फिल्म के गाने, सभी रहे चार्टबस्टर

सिंग इज किंग फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने गाना गाया था. उन्होंने इस फिल्म में पॉपुलर रैपर स्नूप डॉग संग कोलाबोरेट किया था. अक्षय कुमार के इस गाने में आर डी बी ने म्यूजिक दिया था. ये गाना 4 मिनट 56 सेकंड का था और खूब पसंद किया गया था.संजय दत्त जब अपने करियर की पीक पर थे उस दौरान उन्होंने उर्मिला मातोंडकर के किरदार के लिए 'ए शिवानी' सॉन्ग गाया था. उनके इस गाने को काफी पसंद किया गया था. इसमें संजय संग श्रद्धा पंडित ने डुएट किया था. अमिताभ बच्चन ने लावारिस फिल्म में अपने पिता द्वारा रचित लोक गीत 'मेरे अंगने में' गाया था. इस गाने को काफी पसंद किया और आज भी ये गीत कहीं भी बजता है तो माहौल बन जाता है. इसमें अमिताभ बच्चन ने साड़ी पहनकर डांस किया था.आमिर खान की फिल्म रंगीला कई मायनों में खास मानी जाती है. इस फिल्म में उन्होंने अपना सिंगिंग टैलेंट भी दिखाया था और उन्होंने 'आती क्या खंडाला' सॉन्ग गाया था. ये गाना आज भी खूब पसंद किया जाता है.शाहरुख खान के बहुत कम फैंस ही ये जानते होंगे कि सुपरस्टार ने भी अपने करियर में गाने गाए हैं. जोश फिल्म का ही उनका गाना अपुन बोला तू मेरी लैला फैंस ने काफी पसंद किया था. इस गाने की दीवानगी आज भी फैंस के बीच है. इसमें शाहरुख का साथ ऐश्वर्या ने दिया था जो फिल्म में उनकी बहन बनी थीं.

Related Articles

Back to top button