शिक्षा

BA, LLB और PhD में लेना है एडमिशन? NLSAT 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU) में पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों के लिए अच्छी खबर है. यूनिवर्सिटी ने एकेडमिक ईयर 2027-28 में एडमिशन के लिए नेशनल लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट (NLSAT 2027) की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके जरिए BA ऑनर्स, 3 वर्षीय LLB ऑनर्स, मास्टर्स इन पब्लिक पॉलिसी और PhD प्रोग्राम में एडमिशन मिलेगा. अप्लाई की अंतिम तारीख 23 मार्च 2027 है.

उम्मीदवार 23 मार्च 2027 रात 11:59 बजे तक nlsatadmissions.nls.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं. प्रवेश परीक्षा 25 अप्रैल 2027 को होगी.

सैंपल क्वेश्चन पेपर भी उपलब्ध कराए जाएंगे

जल्दी आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी के लिए सैंपल क्वेश्चन पेपर भी उपलब्ध कराए जाएंगे. इसके अलावा, उन्हें अलग-अलग कोर्स की जानकारी देने के लिए आयोजित होने वाले वेबिनार में शामिल होने का मौका मिलेगा.

इन कोर्सेज में मिलेगा एडमिशन

NLSAT 2027 के माध्यम से यूनिवर्सिटी के UG, PG और PhD स्तर के प्रोग्राम में कैंडिडेट्स दिया जाएगा.

  • 1. BA ऑनर्स: यह एक तीन साल का अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम है. इसके अंदर सामान्य पढ़ाई के साथ ही रिसर्च पर भी खास ध्यान दिया जाता है. छात्र चाहें तो रिसर्च ट्रैक के तहत चौथे साल में भी अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं.
  • 2. 3 वर्षीय LLB ऑनर्स: ग्रेजुएशन पूरा कर चुके उम्मीदवार इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसमें आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस सहित किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन करने वाले स्टूडेंट शामिल हो सकते हैं. कोर्स पूरा करने के बाद जरूरी शर्तें पूरी कर वकालत के क्षेत्र में करियर बना सकते हैं.
  • 3. मास्टर्स इन पब्लिक पॉलिसी (MPP): यह दो साल का कोर्स है. इसमें कानून, सोशल साइंस और सरकारी नीतियों से जुड़े विषयों की पढ़ाई कराई जाती है. इसका उद्देश्य ऐसे प्रोफेशनल तैयार करना है जो बेहतर और समावेशी नीतियां बनाने में योगदान दे सकें.
  • 4. PhD प्रोग्राम: रिसर्च में इंटरेस्ट रखने वाले उम्मीदवार PhD (Law) और PhD (Social Sciences, Humanities and Public Policy) में एडमिशन ले सकते हैं. इसमें रिसर्च के साथ टीचिंग गतिविधियों और रिसर्च प्रोजेक्ट्स से जुड़ने का अवसर भी मिलेगा.

Related Articles

Back to top button