Ramayana: ‘रामायण’ में राम के साथ राक्षसों से लड़ती दिखीं सीता, फिल्म के सीन पर मचा विवाद

Ramayana: नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. रामायण की कहानी और कलाकारों की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हो रही है. अब तक तो फिल्म को लेकर अच्छा रिस्पॉन्स ही देखने को मिला था. लेकिन इस बीच फिल्म में दिखाए एक सीन ने बवाल मचा दिया है. इस सीन में साई पल्लवी को मां सीता के किरदार में भगवान राम के साथ जंगल में राक्षसों से लड़ते हुए दिखाया गया है. कुछ लोग इस सीन की आलोचना कर रहे हैं.
उनका कहना है कि यह रामायण की कहानी में बदलाव है, क्योंकि उनके मुताबिक मां सीता ने कभी भगवान राम के साथ किसी युद्ध में हिस्सा नहीं लिया था. बसी इसी सीन को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आइए जानते हैं सीन को लेकर क्या-क्या बोला जा रहा है.
सीन को लेकर यूजर्स दे रहे ऐसे रिएक्शन
फिल्म के इस सीन पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, “रामायण में एक और गलत कहानी दिखाई गई है. फिल्म में हम मां सीता को भगवान राम के साथ खर और दूषण की 14 हजार राक्षसों की सेना से लड़ते हुए देख रहे हैं. जबकि धर्मग्रंथों के मुताबिक, भगवान राम ने अकेले ही उन सभी राक्षसों का सामना किया था. उन्होंने लक्ष्मण और मां सीता को वहां से दूर भेज दिया था.” एक दूसरे यूजर ने भी इसी बात पर नाराजगी जताते हुए लिखा, “फिल्म में मां सीता को भगवान राम की मदद करते हुए दिखाया गया है, जबकि धर्मग्रंथों के अनुसार भगवान राम ने अकेले ही खर और दूषण की पूरी सेना का वध किया था.”
Uhhhh Lord Rama fought the whole army alone on his own …the description of the fight in the Ramayana is brutal. He was covered in the blood of those demons. Maa Sita was feminine and Lord Ram would never let her enter the battlefield.
— Shree
(@Sidhuunoob) October 17, 2026
वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “भगवान राम ने अकेले ही पूरी राक्षस सेना का सामना किया था. रामायण में इस युद्ध का काफी विस्तार से वर्णन किया गया है. उन्होंने सभी राक्षसों को मार गिराया था. मां सीता को युद्ध के मैदान में दिखाना सही नहीं है.” एक और यूजर ने लिखा, “भगवान राम ने शूर्पणखा के भाई खर की भेजी हुई 14 हजार राक्षसों की सेना को अकेले ही हराया था. लेकिन फिल्म में मां सीता को भी उनके साथ लड़ते हुए दिखाया गया है. इस तरह कहानी के साथ बदलाव किया गया है.
नितेश तिवारी ने सीता के एक्शन सीन पर क्या कहा?
फिल्म के लॉस एंजिल्स प्रीमियर के दौरान नितेश तिवारी ने इस सीन को लेकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया से बात की थी. उन्होंने कहा, “फिल्म में मां सीता के किरदार के लिए भी एक्शन सीन रखे गए हैं. हम इस बात को लेकर बहुत साफ हैं कि कुछ किरदार ऐसे हैं, जिनके साथ हम कहानी के हिसाब से थोड़ी छूट ले सकते हैं, लेकिन कुछ किरदार ऐसे हैं, जिनके साथ हमें किसी तरह का बदलाव नहीं करना चाहिए. जैसे भगवान राम, हमारे देश में रामायण के हर रूप में उन्हें भगवान राम के तौर पर ही दिखाया गया है.”
उन्होंने आगे कहा, “मां सीता का एक योद्धा रूप भी है, जैसा कि आपने बताया. अद्भुत रामायण में उन्हें एक योद्धा राजकुमारी के रूप में दिखाया गया है. हमने उसी रूप से यह पहलू लिया है, जो उनके किरदार को एक नया और दिलचस्प आयाम देता है.”
(@Sidhuunoob) October 17, 2026



