शिक्षा

Rajasthan 10th-12th Board Exam 2027: राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षाएं सुबह 8 बजे के बजाय 10:30 बजे से शुरू होंगी

Rajasthan 10th-12th Board Exam 2027: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम 2027 में शामिल होने जा रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है. RBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम के समय में बदलाव किया है. अब RBSE यानी राजस्थान बोर्ड की तरफ से आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम 10:30 बजे से आयोजित किए जाएंगे. पहले RBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम सुबह 8 बजे से आयोजित किए जाते थे. RBSE जल्द ही 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम का टाइमटेबल जारी करेगा. माना जा रहा है कि दिसंबर में बोर्ड एग्जाम का टाइमटेबल जारी किया जा सकता है.

आइए, जानते हैं कि पिछले साल RBSE ने पिछले साल कब से कब तक 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम आयोजित किए थे. इस साल कब से बोर्ड एग्जाम आयोजित हो सकते हैं.

16 फरवरी से शुरू होंंगे बोर्ड एग्जाम, दिसंबर में जारी होगी डेटशीट

RBSE की तरफ से 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम 2027 का आयोजन फरवरी से शुरू किया जाएगा. RBSE की तरफ से जारीप पूर्व सूचना के अनुसार 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम 2027 का आयोजन 16 फरवरी से शुरू होगा. हालांकि अभी डेटशीट जारी नहीं की है. माना जा रहा है कि बाेर्ड एग्जाम की डेटशीट दिसंबर 2026 में जारी की जा सकती है, जो आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी की जाएगी. इससे पूर्व ही RBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम 2027 के समय में बदलाव की जानकारी दी है.

10वीं बोर्ड के दो एग्जाम

RBSE 2027 से 10वीं बोर्ड के दो एग्जाम आयोजित करने जा रहा है, जो सीबीएसई की तर्ज पर आयोजित किए जाएंगे. 10वीं बोर्ड का पहला एग्जाम अभी स्टूडेंट्स के लिए अनिवार्य होगा, जो फरवरी-मार्च 2027 में आयोजित होगा. तो वहीं 10वीं बोर्ड का दूसरा एग्जाम मई-जून में आयोजित की जा सकती है, जो वैकल्पिक होगी. अपने नंबरों में सुधार करने के लिए स्टूडेंट्स 10वीं के दूसरे एग्जाम में शामिल हो सकेंगे. अधिकतम तीन विषयों में 10वीं बोर्ड का दूसरा एग्जाम दिया जा सकेगा.

पिछले साल दिसंबर में जारी हुआ था बोर्ड एग्जाम का टाइमटेबल

RBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम 2026 का टाइमटेबल दिसंबर 2025 में जारी किया था. इसी कड़ी में RBSE की तरफ से 10वीं बोर्ड एग्जाम 12 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित किए गए थे. तो वहीं12वीं बोर्ड एग्जाम 12 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित किए गए थे. RBSE ने 10वीं बोर्ड एग्जाम 2026 का रिजल्ट 24 मार्च को जारी किया था. तो वहीं 12वीं बोर्ड एग्जाम 2026 का रिजल्ट 31 मार्च को जारी किया था.

Related Articles

Back to top button