UP Schools Winter Vacation: यूपी के स्कूलों में 16 दिन रहेगा शीतकालीन अवकाश! दिसंबर में कब से होगा ऐलान?

UP Schools Winter Vacation: देशभर में ठंड ने दस्तक दे दी है. इसके साथ ही स्कूलों में मिड टर्म एग्जाम की तैयारियां भी शुरू हो गई है. स्कूलों ने मिड टर्म एग्जाम का कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसे देखते हुए स्टूडेंट्स व पैरेंट्स ने अपने-अपने स्तर पर की तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस बीच स्टूडेंट्स व पैरेंट्स के बीच सर्दियों की छुट्टियों की चर्चा भी होने लगी है. मसलन, स्टूडेंट्स व पैरेंट्स स्कूलों में होने वाली सर्दियों की छुट्टियों के बारे में जानना चाहते हैं, जिसके तहत इस एकेडमिक सेशन में यूपी के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों 16 दिन तक रह सकती हैं.
आइए, जानते हैं कि यूपी के स्कूल कब से कब तक सर्दियों की छुट्टियों के तहत बंद रहेंगे. जानते हैं कि यूपी के स्कूल सर्दियों में कितने बजे से कितने बजे तक आयोजित की जाएंगी.
31 दिसंबर से स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां
यूपी के स्कूल 31 दिसंबर 2026 से सर्दियों की छुट्टियों के तहत बंद रहेंगे. बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज उत्तर प्रदेश की तरफ से जारी स्कूल हॉलिडे कैलेंडर 2026 के अनुसार 31 दिसंबर से स्कूलों को सर्दियों की छुट्टियों के तहत बंद रखा जाएगा. स्कूलों में 14 जनवरी 2027 तक सर्दियों की छुट्टियों रहेंगी. इस तरह 15 दिन सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान बेसिक शिक्षा परिषद की तरफ से किया गया है. वहीं यूपी सरकार की तरफ से बीते रोज जारी हॉलिडे कैलेंडर 2027 के अनुसार 15 जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह जयंती की छुट्टी होनी है. ऐसे में यूपी के स्कूलों में 31 दिसंबर से 15 जनवरी 2027 तक सर्दियों की छुट्टियां रह सकती है. यानी स्कूल लगातार 16 दिन सर्दियों की छुट्टियों में बंंद रहेंगे.
इस बात का ध्यान दें
यूपी बेसिक शिक्षा परिषद की तरफ से जारी हॉलिडे कैलेंडर परिषदीय स्कूलों में लागू होता है. सीबीएसई के अधीन संचालित प्राइवेट स्कूल अपने हॉलिडे कैलेंडर का पालन करते हैं, जो अलग हो सकता है. वहीं इसके साथ ही शीतलहर की स्थिति में सर्दियों की छुट्टियां बढ़ाई जा सकती हैं.
सर्दियों में किस वक्त संचालित होंगे यूपी के स्कूल
यूपी बेसिक शिक्षा परिषद ने पहले ही सर्दियों के समय स्कूल संचालन की समय सारणी जारी की हुई है, जिसके तहत 31 अक्टूबर से 31 मार्च को सर्दी की अवधि माना गया है. ऐसे में सर्दियों में स्कूल सुबह 9 से दाेपहर 3 बजे तक संचालित होंगे. मसलन, सर्दियों के समय सुबह 9 बजे स्कूल खुलेंगे और 3 बजे तक संचालित होंगे.




