शिक्षा

BBOSE Date Sheet: बिहार बोर्ड ओपन स्कूल ने दिसंबर 10वीं-12वीं एग्जाम डेटशीट की जारी, जानें डिटेल्स

BBOSE Date Sheet: बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (BBOSE) ने दिसंबर 2026 में संपन्न कराई जाने वाली 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है. BBOSE ने विषयवार दिसंबर 2026 10वीं और 12वीं परीक्षाओं की डेटशीट जारी की है, जिसके तहत बिहार ओपन बोर्ड की तरफ से 10वीं की थ्योरी परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू होंगी. तो वहीं 12वीं की थ्योरी परीक्षाएं 9 दिसंबर 2026 से आयोजित की जाएंगी. बिहार ओपन बोर्ड 10वीं-12वीं दिसंबर परीक्षा 2026 की विषयवार डेटशीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bboseonline.bihar.gov.in से डाउनलोड की जा सकती है.

आइए, जानते हैं कि बिहार ओपन बोर्ड की तरफ से 10वीं थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षाएं कब से कब तक आयोजित की जानी हैं. जानेंगे कि कितने शिफ्ट में बिहार ओपन बोर्ड दिसंबर 2026 परीक्षाएं आयोजित की जानी हैं.

दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी परीक्षाएं

बिहार ओपन बोर्ड की तरफ से आयोजित की जाने वाली 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं दिसंबर 2026 दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी. पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित होगी. तो वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी.

10वीं परीक्षा थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल

बिहार ओपन बोर्ड की तरफ से 10वीं बोर्ड थ्याेरी एग्जाम का आयोजन 15 दिसंबर से 23 दिसंबर तक किया जाएगा. तो वहीं प्रैक्टिकल एग्जाम का आयोजन 10, 11 और 14 दिसंबर 2026 को दो सत्रों में किया जाएगा. आइए जानते हैं कि बिहार ओपन बोर्ड की तरफ से 10वीं थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा किस तारीख को किस विषय की आयोजित की जानी है.

BBOSE 10वीं थ्याेरी परीक्षा का विषयवार टाइमटेबल

15 दिसंबर, 2026

शिफ्ट 1 – विज्ञान
शिफ्ट 2- चित्रकला

16 दिसंबर, 2026

शिफ्ट 1- गृह विज्ञान
शिफ्ट 2-सामाजिक विज्ञान

17 दिसंबर, 2026

शिफ्ट 1- अंग्रेजी
शिफ्ट 2 – गणित

18 दिसंबर, 2026

शिफ्ट 1- हिंदी
शिफ्ट 2- भारतीय संस्कृति और विरासत

19 दिसंबर, 2026

शिफ्ट 1 -योग और शारीरिक शिक्षा
शिफ्ट 2 -बेसिक कंप्यूटर

21 दिसंबर, 2026

शिफ्ट 1 -उर्दू
शिफ्ट 2 – संस्कृत

22 दिसंबर, 2026

शिफ्ट 1 – व्यावसायिक अध्ययन (बिजनेस स्टडीज)
शिफ्ट 2 – मैथिली

23 दिसंबर, 2026

शिफ्ट 1 – भोजपुरी और बांग्ला
शिफ्ट 2 -अरबी और फारसी

10वीं प्रैक्टिकल एग्जाम का शेड्यूल

10 दिसंबर

शिफ्ट 1- गृह विज्ञान

शिफ्ट 2: बेसिक कंप्यूटर

11 दिसंबर

शिफ्ट 1- योग और शारीरिक शिक्षा
शिफ्ट 2- विज्ञान

14 दिसंबर

शिफ्ट 1- अंग्रेजी
शिफ्ट 2- चित्रकला

9 दिसंबर से 12वीं थ्योरी एग्जाम तो 4 से प्रैक्टिकल

बिहार ओपन बोर्ड की तरफ से 12वीं बोर्ड थ्याेरी एग्जाम का आयोजन 9 से 23 दिसंबर तक किया जाएगा. तो वहीं प्रैक्टिकल एग्जाम का आयोजन 4, 5 और 7 दिसंबर 2026 को किया जाएगा. थ्योरी और प्रैक्टिल एग्जाम दाे शिफ्ट में आयोजित किए जाएंगे. आइए जानते हैं कि बिहार ओपन बोर्ड की तरफ से 12वीं थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा किस तारीख को किस विषय की आयोजित की जानी है.

BBOSE 12वीं थ्याेरी परीक्षा का विषयवार टाइमटेबल

9 दिसंबर

शिफ्ट 1- मैथिली, बांग्ला
शिफ्ट 2- मगही

10 दिसंबर

शिफ्ट 1- हिंदी
शिफ्ट 2- अंग्रेजी

11 दिसंबर

शिफ्ट 1- गणित
शिफ्ट 2- रसायन विज्ञान

14 दिसंबर

शिफ्ट 1- जीव विज्ञान
शिफ्ट 2- भौतिक विज्ञान

15 दिसंबर

शिफ्ट 1- भूगोल
शिफ्ट 2- इतिहास

16 दिसंबर

शिफ्ट 1- संस्कृत और अरबी
शिफ्ट 2- मनोविज्ञान

17 दिसंबर

शिफ्ट 1- अर्थशास्त्र
शिफ्ट 2- गृह विज्ञान

18 दिसंबर

शिफ्ट 1- राजनीति विज्ञान
शिफ्ट 2- समाजशास्त्र

19 दिसंबर

शिफ्ट 1- योग और शारीरिक शिक्षा
शिफ्ट 2- कंप्यूटर विज्ञान

21 दिसंबर

शिफ्ट 1- संगीत
शिफ्ट 2- चित्रकला

22 दिसंबर

शिफ्ट 1- व्यावसायिक अध्ययन
शिफ्ट 2- शिक्षा और दर्शनशास्त्र

23 दिसंबर

शिफ्ट 1- उर्दू
शिफ्ट 2- लेखांकन और भोजपुरी

12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम शेड्यूल

4 दिसंबर

भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, चित्रकला, भूगोल

5 दिसंबर

जीव विज्ञान, योग और शारीरिक शिक्षा, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान

7 दिसंबर

कंप्यूटर विज्ञान, संगीत

डेटशीट के लिए क्लिक करें.

Related Articles

Back to top button