कोबरा को नीले ड्रम में बंद कर खुशी से नाच उठा बुजुर्ग! लोग बोले- ‘एक Kiss और चचा निकल लिए होते…’

सोशल मीडिया पर एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम अकाउंट @amar2431singh पर शेयर हुई यह वीडियो क्लिप रात के समय घर के आंगन की है. इसमें एक बुजुर्ग शख्स ने जहरीले कोबरा सांप के साथ ऐसा स्टंट किया कि देखने वालों की सांस अटक गई.
वायरल हो रहे इस वीडियो में आंगन में एक जहरीला कोबरा दिखता है. बुजुर्ग के हाथ में एक लंबा डंडा है और पास में एक नीला ड्रम रखा है. चचा डंडे से कोबरा को ड्रम की तरफ धकेलते हैं. कोबरा बार-बार फन उठाता है और इधर-उधर भागता है. पीछे से लोगों के हंसने और चिल्लाने की आवाज आ रही है.
बैकग्राउंड में नागिन वाली धुन बज रही है, जिससे वीडियो और मजेदार लग रहा है. तभी चचा का पैर फिसल जाता है और वह पीठ के बल गिर जाते हैं. फिर भी वह ड्रम को नहीं छोड़ते. जमीन पर लेटे-लेटे ही वह ड्रम को ऊपर उठा लेते हैं.
यह सीन देखकर सबकी हंसी छूट जाती है. लोग कहते हैं कि चचा तो फिल्मी हीरो से कम नहीं हैं. आखिर में चचा उठते हैं और ड्रम को सीधा कर देते हैं. कोबरा ड्रम में बंद हो जाता है. इसके बाद शख्स खुशी से ऐसे उछलता है मानो कोई बड़ी जंग जीत ली हो.
अब यह वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है. लोग कमेंट में लिख रहे हैं, कोबरा का एक Kiss और चचा निकल लिए होते. कोई लिख रहा है, नागिन धुन ने वीडियो को सुपरहिट कर दिया.
कई लोग चचा की हिम्मत को सलाम कर रहे हैं. कई लोग चेतावनी दे रहे हैं कि ऐसा स्टंट घर पर बिल्कुल भी न करें. कोबरा बहुत जहरीला होता है और एक दंश जान ले सकता है. भले ही यह वीडियो फनी लगे, लेकिन सांप पकड़ना खतरनाक काम है.
यहां देखिए वायरल वीडियो
View this post on Instagram




