साक्षात यमराज से पंगा! मगरमच्छ की पीठ पर पुशअप्स लगाता दिखा शख्स, वायरल वीडियो देख फटी रह जाएंगी आंखें

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी. एक शख्स ने जिंदा मगरमच्छ को ही अपना जिम बना लिया. उसके बाद जो हुआ, वो आप खुद देख लीजिए.
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़ा सा मगरमच्छ नदी किनारे कीचड़ वाले पानी में पड़ा है. तभी एक शख्स आता है और आराम से उसके ऊपर दोनों हाथ रखकर पुश-अप मारने लगता है. वीडियो पर लिखा है- 10/10 spot for push ups यानी पुश-अप के लिए सबसे बेस्ट जगह.
मजेदार बात ये है कि इतनी देर तक मगरमच्छ एकदम शांत पड़ा रहता है, हिलता तक नहीं. पुश-अप खत्म करने के बाद वो शख्स वहीं बैठकर मुस्कुराते हुए मगरमच्छ के सिर और पीठ पर हाथ फेरने लगता है, जैसे कोई पालतू कुत्ता हो. आखिर में मगरमच्छ थोड़ा सा अपना सिर और पूंछ हिलाता है.
कौन है ये शख्स?
ये वीडियो इंस्टाग्राम पर @joao_aspinto नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस शख्स का नाम जोआओ सूसा पिंटो है. ये पुर्तगाल का रहने वाला है और इंस्टाग्राम पर इसके 88 हजार फॉलोअर्स हैं. ये अक्सर ऐसे ही खतरनाक जानवरों वाले वीडियो शेयर करता रहता है.
9 अक्टूबर को अपलोड हुआ यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया. अब तक लाखों लोगों ने इसे देख लिया है. कमेंट में लोग दो हिस्सों में बंट गए हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि भाई तू तो बहुत बहादुर है. कुछ कह रहे हैं कि भाई ने मगरमच्छ को योगा मैट समझ लिया. वहीं कई लोग चेतावनी दे रहे हैं ऐसा मत करो भाई, एक बार इसने मुंह खोल दिया तो खेल खत्म.
कुछ लोगों को तो ये भी लग रहा है कि ये वीडियो AI से बना हो सकता है. लेकिन आप इस तरह के स्टंट को बिल्कुल भी कॉपी करने की कोशिश न करें, ये जानलेवा हो सकता है.
यहां देखिए वायरल वीडियो
View this post on Instagram




