उत्तर प्रदेश

WhatsApp Support से बात करने पर क्या-क्या जान जाती है कंपनी? जानिए प्राइवेसी से जुड़ी जरूरी बातें

आपके WhatsApp में कभी समस्या होती है तो क्या करते हैं? कोई नया फीचर आता है या फिर कुछ बदलाव करना होता है, तो ज्यादातर यूजर्स सीधे WhatsApp सपोर्ट के पास कॉल कर देते हैं. यह तरीका भी सही है और इससे हमारी समस्या का समाधान भी हो जाता है. लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि WhatsApp सपोर्ट को कॉल करने मात्र से ही आपकी क्या-क्या जानकारी उनतक पहुंच जाती है? शायद नहीं. WhatsApp सपोर्ट को कॉल करने से हमारी समस्या का समाधान तो मिलता ही है, लेकिन कुछ जरूरी डिटेल्स भी कंपनी तक पहुंच सकती है. आइए जानते हैं…

WhatsApp सपोर्ट तक जो हमारे डिवाइस से जानकारी पहुंचती है, वह समस्या को हल करने के लिए जरूरी होता है, लेकिन प्राइवेसी से जुड़े होने के कारण यही कई बार खतरनाक भी हो सकता है.

मोबाइल ऑपरेटर और नेटवर्क की जानकारी

WhatsApp Support को जब भी हम कॉल करते हैं, तो कंपनी को पता चल सकता है कि आप किस टेलीकॉम ऑपरेटर की सर्विस का इस्तेमाल कर रहे हैं और आपका स्मार्टफोन किस नेटवर्क से कनेक्ट है. इससे कंपनी को यह समझने में हेल्प मिलती है कि ऐप में आ रही परेशानी नेटवर्क कनेक्टिविटी से जुड़ी तो नहीं है.

स्मार्टफोन का मॉडल और स्टोरेज

नेटवर्क डिटेल्स के साथ ही WhatsApp सपोर्ट को कई-कई मामलों में आपको फोन का मॉडल, उसका कॉन्फिगरेशन और डिवाइस में कितना स्पेस है, इसकी भी डिटेल्स पहुंच सकती है. कई बार फोन में कम जगह होने के कारण फोटो डाउनलोड करने या मीडिया फाइल शेयर करने में समस्या हो सकती है.

फोन की भाषा और ऐप परमिशन्स

आपके स्मार्टफोन में कौन सी भाषा सेट है और WhatsApp को आपके स्मार्टफोन में क्या-क्या परमिशन मिला है, इसकी भी जानकारी मिल सकती है. जैसे ऐप को कैमरा, माइक्रोफोन और कॉन्टैक्ट्स का एक्सेस मिला है या नहीं. इससे फीचर्स से जुड़ी तकनीकी समस्या को समझना आसान हो जाता है.

चैट बैकअप का भी रहता है हिसाब

अगर आपको चैट बैकअप लेने या पुरानी बातचीत रिस्टोर करने में समस्या हो रही है, तो इससे जुड़ी जानकारी भी काम आती है. सपोर्ट टीम यह जान सकती है कि आपके चैट्स का बैकअप कितनी बार लिया जाता है और आखिरी बैकअप किस तारीख को पूरा हुआ था.

WhatsApp का कौन सा वर्जन चला रहे हैं आप?

फोन में इंस्टॉल WhatsApp का वर्जन भी सपोर्ट के लिए बहुत जरूरी होता है. इसके साथ ही ऐप के किन फीचर्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, इससे जुड़ा तकनीकी डेटा भी समस्या की पहचान करने में हेल्प करता है. इससे पता लगाया जा सकता है कि परेशानी किसी खास फीचर के इस्तेमाल के दौरान तो नहीं आई.

क्या कंपनी पढ़ सकती है आपकी निजी चैट?

इन जानकारियों का मतलब यह नहीं है कि WhatsApp आपकी हर पर्सनल चैट पढ़ सकता है. प्लेटफॉर्म पर पर्सनल मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से पूरी तरह सेफ रहते हैं. लेकिन, सपोर्ट टीम को खुद भेजे गए स्क्रीनशॉट या चैट की डिटेल्स दिखाई दे सकती है. इसलिए शिकायत दर्ज करते समय सोच-समझकर जानकारी शेयर करें और अपना वेरिफिकेशन कोड या अकाउंट PIN किसी के भी साथ शेयर करने से बचें.

ये भी पढे़ंः गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया सबने लगाया पैसा, अब इस AI कंपनी के IPO पर टिकी दुनिया की नजर

ये भी पढे़ंः AI की परफेक्ट पिक्चर्स से ऊबे यूजर्स, अब सोशल मीडिया पर तलाश रहे असली चेहरे

Related Articles

Back to top button