अजब-गजब

1000 रॉकेट में एक साथ लगाई आग, फिर जो हुआ देखकर उड़ जाएंगे होश!

दिवाली के मौके पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने तहलका मचा दिया है. मशहूर यूट्यूबर Mr. Indian Hacker ने एक साथ 1000 रॉकेट उड़ाकर ऐसा महा ब्लास्ट किया, जिसे देखकर लोगों की आंखें फटी रह गईं.

वायरल हो रहे इस वीडियो में पहले दिन के उजाले में कई लोग लाल रंग के रॉकेट के बॉक्स खोलते दिखते हैं. फिर सैकड़ों रॉकेट को एक साथ बांधकर बड़े-बड़े गुच्छे बनाए जाते हैं.

शाम होते ही इन गुच्छों को एक बड़े बर्तन में रखकर एक साथ आग लगा दी जाती है. फिर जो होता है, वो देखने लायक है. आसमान में बड़ी-बड़ी नारंगी आग की लपटें उठती हैं, हरी-सफेद चिंगारियों की बारिश होती है और पूरा आसमान धुएं से भर जाता है.

वीडियो देख क्या बोले लोग?

वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में जंग छिड़ गई. एक तरफ लोग लिख रहे हैं- Wow! मजा आ गया, क्या ब्लास्ट था. तो दूसरी तरफ बड़ी संख्या में लोग इसे गलत बता रहे हैं. लोगों का कहना है- इतना प्रदूषण, इतने पैसे बर्बाद, इससे अच्छा गरीब बच्चों को पटाखे बांट देते. कुछ पुराने फैंस तो ये भी कह रहे हैं कि अब चैनल पर साइंस एक्सपेरिमेंट कम और सिर्फ दिखावा ज्यादा हो गया है. यह भी पढ़ें: Burj Khalifa पर लहराया हिंदी का परचम! Diwali पर दिखा अद्भुत नजारा; देखकर गर्व से भर जाएगा सीना

यहां देखिए वीडियो, 1000 रॉकेट का महा ब्लास्ट

वीडियो में साफ लिखा है- Do not attempt to recreate them anywhere. ये एक्सपेरिमेंट प्रोफेशनल निगरानी में खुले मैदान में किया गया है. इसे घर, गली या छत पर ट्राई करना जानलेवा हो सकता है.

कौन हैं मिस्टर इंडियन हैकर? (Who is Mr. Indian Hacker?)

अगर आप सोच रहे हैं कि ये 1000 रॉकेट उड़ाने वाला शख्स है कौन, तो जान लीजिए. इनका असली नाम दिलराज सिंह रावत है. ये राजस्थान के अजमेर के रहने वाले हैं. दिलराज ने 2012 में अपने कमरे से यूट्यूब चैनल शुरू किया था. शुरुआत में उनके पास ना अच्छा कैमरा था, ना लैब. वो फोन से ही वीडियो बनाते थे. कभी ताला खोलने का जुगाड़, कभी साइंस एक्सपेरिमेंट. शुरू में व्यूज नहीं आते थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. धीरे-धीरे उनके खतरनाक और बड़े एक्सपेरिमेंट वायरल होने लगे. आज उनके मेन चैनल पर 50 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं और वो भारत के सबसे बड़े एक्सपेरिमेंट वाले यूट्यूबर में गिने जाते हैं. उनके फैंस को ‘Titanium Army’ कहा जाता है.हालांकि, उनके बड़े-बड़े स्टंट पर अक्सर बहस भी होती है कि ये साइंस है या सिर्फ दिखावा.

Related Articles

Back to top button