मनोरंजन

अनिरुद्ध रविचंदर-काव्या मारन की शादी की 6 खास तस्वीरें, रजनीकांत और एम.के. स्टालिन भी आए नजर

सबसे पहले अनिरुद्ध ने खुद सोशल मीडिया पर काव्या मारन के साथ शादी की एक तस्वीर शेयर करते हुए सभी को ये खुशखबरी दी. उन्होंने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "जिंदगी में एक बार मिलने वाली, जो जिंदगी भर के लिए है."उसके बाद अनिरुद्ध ने और भी कुछ तस्वीरें शेयर की, साथ ही दोनों को शादी की बधाई देते हुए फिल्म प्रोडक्शन कंपनी सन पिक्चर्स ने भी सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें पोस्ट की हैं. दोनों एक दूसरे का हाथ थामा नजर आ रहे हैं और बेहद प्यारे लग रहे हैं. सामने आई 6 तस्वीरों में 2 ऐसी फोटो भी है, जिसमें दोनों दुल्हा-दुल्हन वाली ड्रेस में नजर नहीं आ रहे हैं. ऐसा लगता है कि जैसे  ये दोनों फोटो प्री-वेडिंग फोटोशूट के दौरान की हैं. अब सोशल मीडिया पर हर तरफ दोनों की शादी की चर्चा चल रही है. अनिरुद्ध और काव्या ने ग्रीस में एक निजी समारोह में शादी की. फिल्म सुपरस्टार रजनीकांत और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन भी दोनों को आशीर्वाद देने पहुंचे थे. सामने आई एक तस्वीर में रजनीकांत-स्टालिन भी नजर आ रहे हैं. वहीं सामने से दुल्हे की ड्रेस में अनिरुद्ध एंट्री करते दिख रहे हैं.अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. न सिर्फ दोनों के फैंस बल्कि स्टार्स भी दोनों को मुबारकबाद दे रहे हैं. दोनों की जोड़ी हर किसी को काफी पसंद आ रही है. ग्रीस में शादी करने के बाद 21 नवंबर को चेन्नई में दोनों का वेडिंग रिसेप्शन है.

Related Articles

Back to top button