शिक्षा

उत्तराखंड में बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन शुल्क 50 फीसदी बढ़ेगा! शासन को भेजा गया प्रस्ताव

उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम 2027 की तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस बीच उत्तराखंड बोर्ड शिक्षकाें के हित में एक महत्वपूर्ण बदलाने करने जा रहा है. इसी कड़ी में बोर्ड की काॅपियों का मूल्यांकन शुल्क 50 फीसदी बढ़ाने की तैयारी है. इस संबंध में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने एक प्रस्ताव तैयार कर शासन के पास मंजूरी के लिए भेजा है. शासन से मंजूरी मिलने के बाद बोर्ड की काॅपियों का मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों को इस साल से बड़ा हुआ पारिश्रमिक मिलने की उम्मीद है.

आइए, विस्तार से पूरा मामला जानते हैं कि जानते हैं कि अभी बोर्ड की काॅपियों के मूल्यांकन में शिक्षकाें को कितना पारिश्रमिक मिलता है. जानेंगे कि प्रस्ताव मंजूर हो जाने के बाद कितना मिलेगा. जानेंगे कि 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम का टाइमेटबल कब जारी हो सकता है.

अभी 10 से 14 रुपये प्रति काॅपी मिलता है पारिश्रमिक

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम की कॉपियों का मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों को अन्य एजुकेशनल बोर्ड्स की तरह ही पारिश्रमिक देता है, जिसके तहत 10वीं बोर्ड एग्जाम की काॅपियाें का मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों को प्रति कॉपी 10 रुपये दिए जाते हैं. इस तरह 12वीं बोर्ड एग्जाम की काॅपियों का मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों को प्रति कॉपी 14 रुपये का भुगतान किया जाता है.

15 रुपये से 21 रुपये प्रति कॉपी करने की मांग

उत्तराखंड बोर्ड में लंबे समय से काॅपियों केमूल्यांकन का शुल्क बढ़ाने की मांग उठ रही है. बोर्ड के सचिव विनोद कुमार डोंडियाल ने बताया कि ऐसे में बोर्ड ने शिक्षकों को राहत देने के उद्देश्य से शुल्क में 50 फीसदी वृद्धि का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है, जिसके तहत 10वीं की एक कॉपी का मूल्यांकन के बदले 15 रुपये और 12वीं की एक कॉपी का मूल्यांकन करने के बदले 21 रुपये देने की मांग की गई है. इस प्रस्ताव पर अब अंतिम निर्णय शासन की तरफ से लिया जाना है. मंजूरी मिलने पर शिक्षकों को बढ़ा पारिश्रमिक मिलेगा.

दिसंबर में जारी हो सकती है बोर्ड एग्जाम की डेटशीट

सीबीएसई समेत उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम 2027 की डेटशीट जारी कर दी है, लेकिन अभी तक उत्तराखंड शिक्षा परिषद की तरफ से 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम 2027 की डेटशीट को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है. माना जा रहा है कि उत्तराखंड बोर्ड दिसंबर में बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी कर सकता है.

Related Articles

Back to top button