धनतेरस से पहले सोने की चमक बढ़ी, चांदी के दाम में बदलाव नहीं

घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में आज तेजी देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में देश के ज्यादातर शहरों में सोना 250 से 270 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। धनतेरस और दिवाली के करीब आने के साथ बाजार में सोने की मांग बढ़ने को इस तेजी की एक वजह माना जा रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है।
ताजा भाव के मुताबिक, 24 कैरेट सोना अलग-अलग शहरों में 1,39,650 से 1,39,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,28,010 से 1,28,160 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। चांदी दिल्ली में 1,99,900 रुपये प्रति किलोग्राम के पुराने भाव पर बिक रही है।
दिल्ली, लखनऊ और जयपुर में सबसे महंगा सोना
देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,39,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव 1,28,160 रुपये दर्ज किया गया है। लखनऊ, जयपुर और चंडीगढ़ में भी दोनों कैटेगरी के सोने की कीमतें इसी स्तर पर हैं।
मुंबई और चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,39,650 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,28,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। कोलकाता में भी सोने के यही भाव हैं।
अहमदाबाद, भोपाल और पटना में क्या है रेट?
अहमदाबाद, भोपाल और पटना के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,39,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इन शहरों में 22 कैरेट सोना 1,28,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
वहीं, बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,39,650 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,28,010 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चांदी के दाम में लगातार दूसरे दिन बदलाव नहीं
सोने की कीमतों में तेजी के उलट चांदी का भाव आज स्थिर बना हुआ है। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 1,99,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है। लगातार दूसरे दिन कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में त्योहारों के बीच सोने और चांदी के भाव पर खरीदारों की नजर बनी हुई है।




