Ramayana Starcast: रणबीर, यश से फैसल मलिक तक… रामायण में दिखेंगे ये 64 सितारे, जानिए कौन किस रोल में?

Ramayana Full Starcast: बस कुछ घंटे का इंतजार और, उसके बाद भारत की सबसे बड़ी फिल्म ‘रामायण’ हम सबके सामने होगी. नमित मल्होत्रा द्वारा प्रोड्यूस और नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म कल यानी 5 नवंबर को रिलीज हो रही है. काफी लंबे वक्त से सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर बज़ है. ये न सिर्फ भारत की बल्कि रणबीर कपूर के करियर की भी अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है. रणबीर इसमें भगवान राम के किरदार में दिखने वाले हैं.
रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी भी इस पिक्चर का हिस्सा हैं, जो मां सीता का रोल कर रही हैं. KGF फेम सुपरस्टार यश ‘रामायण’ से बतौर को-प्रोड्यूसर भी जुड़े हुए हैं, साथ ही वो इसमें रावण का किरदार निभा रहे हैं. रणबीर, साई और यश समेत फिल्म इंडस्ट्री के 64 कलाकार ‘रामायण’ में दिखेंगे. जैसे- सनी देओल, जो हनुमान का कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं और राघव जुयाल, जो मेघनाद का रोल कर रहे हैं.
‘रामायण’ स्टारकास्ट की पूरी लिस्ट
अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो ‘रामायण’ को देखने का प्लान कर रहे हैं तो यहां जान लीजिए फिल्म की स्टारकास्ट के बारे में. जानिए इस पिक्चर में कौन किस किरदार में दिखने वाला है.
मुख्य कलाकार
- रणबीर कपूर भगवान राम
- यश रावण
- साई पल्लवी माता सीता
- रवि दुबे लक्ष्मण
- सनी देओल हनुमान
- अरुण गोविल राजा दशरथ
- अनुपम खेर जटायु
- रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा
- विवेक ओबेरॉय विद्युज्जीव
- काजल अग्रवाल मंदोदरी
- शोभना कैकेसी
- लारा दत्ता कैकेयी
- शीबा चड्ढा मंथरा
- राघव जुयाल मेघनाद
- फैसल मलिक कुंभकर्ण
- कुणाल कपूर इंद्र
- हरीश उथमन विभीषण
- अजिंक्य देव विश्वामित्र
- सौरभ सचदेवा मारीच
- आदिनाथ कोठारे भरत
- शिशिर शर्मा वशिष्ठ
अन्य प्रमुख किरदार
- मुकेश तिवारी अगस्त्य
- इंदिरा कृष्णन कौशल्या
- चेतन हंसराज माली
- सोनल झा सुमित्रा
- कंचन चेतल ताड़का
- नितिश शर्मा शत्रुघ्न
- परमिंदर चड्ढा सुबाहु
- अंकुर विकल खर
- जहांगीर खान दूषण
- राजीव कुमार राजा जनक
- छाया अली खान रानी सुनयना
- सोनिया बलानी उर्मिला
- रिया कपूर मांडवी
- सुरभि दास श्रुतकीर्ति
- सुजय शंकरवार कुबेर
- गीता अग्रवाल अनुसूया
- सत्येन चतुर्वेदी सुमंत्र
बाल कलाकार
- डेनिश्क दादियाच बाल राम
- रिया नरसिम्हन बाल सीता
- समर बिरजे बाल लक्ष्मण
- विधान बाल भरत
- हृदान्श बाल शत्रुघ्न
- दिशिता सहगल बाल शूर्पणखा
- अकम बाल विभीषण
- हृदयान्श गोकानी बाल कुंभकर्ण
- चंदर मोहन युवा दशानन
अन्य सहायक किरदार
- जितेंद्र कुलकर्णी मिथिला निवासी
- प्रवीण मानेकर मिथिला के पुजारी
- आशीष मल्होत्रा ऋष्यश्रृंग
- अमित सोनी अयोध्या निवासी (पुरुष 1)
- परिमल भट्टाचार्य अयोध्या निवासी (पुरुष 2)
- गीता ठक्कर अयोध्या निवासी (महिला)
- आदित्य नारायण चोपड़ा स्वयंवर के राजकुमार 1 (लोभी)
- अपलेश धाकन स्वयंवर के राजकुमार 2 (पापी)
- फैज खान स्वयंवर के राजकुमार 3
- रोहित देवड़ा स्वयंवर के राजकुमार 4
- लाला टाइगर स्वयंवर के राजकुमार 5
- कबीर भारतीय स्वयंवर के राजकुमार 6
- अभय अरोड़ा स्वयंवर के राजकुमार 7
- आदित्य डागरा स्वयंवर के राजकुमार 8
- योगेश सहोत्रा स्वयंवर के राजकुमार 9
- अमन शर्मा स्वयंवर के राजकुमार 10
- मानसी चावला लंका की सेविका 1
‘रामायण’ का रनटाइम
‘रामायण’ का रनटाइम 195 मिनट है, यानी ये फिल्म 3 घंटे 15 मिनट लंबी है. ये भारत की अब तक की सहसे महंगी फिल्म है. दो पार्ट की पिक्चर को बनाने में मेकर्स ने 4 हजार करोड़ रुपये खर्च किए हैं. फिलहाल इसका पहला पार्ट रिलीज हो रहा है. दूसरा पार्ट साल 2028 में आएगा.




