मनोरंजन

Ravi Dubey: सिंगल टेक में 28 मिनट का मोनोलॉग, ‘रामायण’ में लक्ष्मण बने रवि दुबे का बड़ा रिकॉर्ड

'रामायण' में रणबीर ने भगवान राम का किरदार निभाया है और रवि दुबे भगवान राम के भाई लक्ष्मण के किरदार में नजर आए हैं.  इस रोल में लोग रवि दुबे को पसंद कर रहे हैं. उनके काम की तारीफ हो रही है. वो एक ऐसे एक्टर, जो हर बार अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीत लेते हैं. रवि दुबे ने 2 साल पहले भी अपनी कलाकारी का जबरदस्त हुनर दिखाया था और उन्होंने सिंगल टेक में 28 मिनट लंबा मोनोलॉग बोलने का रिकॉर्ड बनाया था. उनके लिए इतना लंबा मोनोलॉग बोलना आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत से इसे आसान कर दिखाया था. साल 2024 में 'लखन लीला भार्गव' के नाम से एक सीरीज आई थी, जिसमें उन्होंने एक वकील का किरदार निभाया था. इसी सीरीज में उनका 28 मिनट का लंबा कोर्टरूम मोनोलॉग था. उन्होंने बिना किसी कट के एक ही टेक में इस पूरे मोनोलॉग को शूट किया था. एक पुराने इंटरव्यू में TV9 हिंदी डिजिटल के साथ बातचीत करते हुए रवि ने बताया था कि मोनोलॉग शूट करने से एक रात पहले वो सेट पर ही रुक गए थे. वो अपने घर नहीं गए थे. राइटर, डायरेक्टर और क्रिएटिव टीम के लोग भी उस रात सेट पर ही थे.रवि दुबे ने उस रात एक-एक लाइन की अच्छे से रिहर्सल की थी. सुबह शूटिंग से पहले भी मोनोलॉग की प्रैक्टिस की गई थी. उसके बाद शूटिंग शुरू हुई थी और ये रवि और पूरी टीम की मेहनत का ही नतीजा था कि रवि ने एक टेक में 28 मिनट के मोनोलॉग को पूरा कर लिया था.

Related Articles

Back to top button