रणबीर की आंखों ने सब कुछ बयां कर दिया…करण जौहर ने देखी ‘रामायण’, बताया कैसी लगी फिल्म

Karan Johar Review Ramayan: नितेश तिवारी की एंटीसेप्टिक फिल्म ‘रामायण’ फाइनली 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. वहीं, क्रिटिक्स ने भी इसे काफी अच्छे स्टार्स दिए हैं. सोशल मीडिया पर दर्शक अपना रिव्यू शेयर कर रहे हैं और फिल्म को एक अलग ही सिनेमा बताया है. अब करण जौहर ने भी रणबीर कपूर की ‘रामायण’ देख ली है. फिल्ममेकर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उन्हें फिल्म कैसी लगी है?
फिल्ममेकर करण जौहर ने नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ का रिव्यू शेयर किया है. उन्होंने फिल्म की शानदार सिनेमैटिक सोच और लीड कलाकारों की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है. करण ने खास तौर पर रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और रवि दुबे की परफॉर्मेंस की भी जमकर तारीफ की है.
करण जौहर ने दिया ‘रामायण’ का रिव्यू
करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर रामायण का एक पोस्टर शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन में उन्होंने अपना पूरा रिव्यू लिखा है. करण ने लिखा- “रामायण… एक ऐसी कहानी जो हमारी संस्कृति की रगों में बसी हुई है. एक ऐसी कहानी जिसके साथ कई पीढ़ियां बड़ी हुई हैं. यह कहानी मूल्यों, परंपराओं और इंसानियत का प्रतीक है. हमने इस कहानी को पढ़ा है, देखा है और सुना है, लेकिन इसके सिनेमाई रूप को देखकर हैरान रह जाना किसी चमत्कार से कम नहीं है. मैं ‘रामायण’ की पूरी टीम को सलाम करता हूं और उनकी तारीफ करता हूं. हम सभी इस तरह के सपने देख सकते हैं, लेकिन इस टीम ने उन्हें सच करके दिखाया हैय”
करम ने फिल्ममेकर नमित मल्होत्रा की भी जमकर तारीफ की. उनके लिए करण ने लिखा- “नमित मल्होत्रा, मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि आपने मुझे हिम्मत दिखाने, कुछ बड़ा सोचने और एक क्रिएटर के लिए सबसे जरूरी चीज यानी अपने काम पर भरोसा रखने की प्रेरणा दी है. नितेश तिवारी सर, आपके शानदार काम और एक सीधी-सादी कहानी को इतने अच्छे और दमदार तरीके से पेश करने के लिए आपके प्रति बहुत प्यार और सम्मान है.”
View this post on Instagram
रणबीर और बाकी कलाकारों की परफॉर्मेंस ने जीता दिल
करण जौहर ने फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने इसे रणबीर के करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार बताया. साथ ही कहा कि रणबीर ने बिना किसी दिखावे के अपनी आंखों और भावों से भगवान राम के किरदार की दिव्यता को पर्दे पर उतारा है. फिल्म में माता सीता का किरदार निभा रहीं साई पल्लवी की तारीफ करते हुए करण ने उन्हें दिव्य और शानदार बताया. उन्होंने कहा कि साई ने अपने अभिनय से सीता के प्यार और त्याग की भावना को बेहद खूबसूरती से पर्दे पर उतारा है.
वहीं, फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे यश के लिए करण ने लिखा- “यश, तुम वाकई बेहद शानदार और दमदार हो. जब भी तुम पर्दे पर आते हो, हर किसी का ध्यान तुम्हारी तरफ चला जाता है. मेगा स्टारडम तो तुम्हारे डीएनए में है.” इसके अलावा उन्होंने लक्ष्मण का किरदार निभा रहे रवि दुबे के अभिनय को भी सराहा.




