रेप केस में दोषी पाए गए ब्रिटिश एक्टर रसेल ब्रांड, कोर्ट ने सुनाई 10.5 साल जेल की सजा

Actor Comedian Russell Brand: ब्रिटिश एक्टर-कॉमेडियन रसेल ब्रांड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. रसेल एक महिला के साथ रेप और तीन अन्य महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी पाए गए हैं. लंदन की एक अदालत ने उन्हें सोमवार को सजा सुनाई है. उन्हें 10.5 साल की जेल हुई है.
जिस मामले मे उन्हें सजा हुई, वो 20 साल पुराना मामला है. जज जोएल बेनाथन ने रसेल ब्रांड से कहा कि उन्होंने महिलाओं के प्रति “लापरवाह और अहंकारी रवैया” दिखाया. उन्होंने ये भी कहा, “लगभग 20 साल पहले रसेल ब्रांड जब आप मशहूर हो रहे थे, आप चालाक थे और कई लोगों की नजर में आप मजाकिया और आकर्षक भी थे. साथ ही आप एक यौन शिकारी भी बन गए थे.” न्यूज एजेंसी PTI ने AP के हवाले से ये खबर दी कि सोमवार को रसेल ब्रांड को सजा हुई है.
रसेल ब्रांड ने खुद को निर्दोष बताया
रसेल ब्रांड ने इस मामले में खुद निर्दोष बताया. उन्होंने दावा किया कि जिन महिलाओं के साथ उनके संबंध रहे, वो संबंध आपसी सहमति से थे. अदालत ने उन्हें दोषी पाया और उन्हें सजा सुनाई गई. कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए ये भी आदेश दिया कि रसेल को सुनाई गई सजा को दो तिहाई हिस्सा जेल में गुजारना ही होगा. उसके बाद निर्धारित शर्तों पर उन्हें रिहा किया जा सकता है.
रसेल ब्रांड ने पत्नी से कही ये बात
अब 51 साल की उम्र में रसेल ब्रांड को 10.5 साल जेल की सजा सुनाई गई है. जब उन्हें सजा सुनाई गई उस वक्त उनकी पत्नी लौरा ब्रांड भी वहीं मौजूद थीं. जब रसेल को कोर्ट से ले जाया जा रहा था, उस वक्त उन्होंने अपनी पत्नी को इशारों में कहा कि हम ठीक रहेंगे.
ये भी पढ़ें-
रामायण की आंधी के बीच सूर्या की सीन का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 3 दिन में बजट का डबल कमा लिया
रामायण ने 4 दिन में कमाए 500 करोड़! डंकी, कांतारा, विक्रम समेत इन 15 बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
बता दें कि रसेल ब्रांड मशहूर अमेरिकी सिंगर कैटी पेरी के एक्स-हस्बैंड भी हैं. दोनों ने साल 2010 में शादी की थी. हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला था. साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया था. साल 2017 में उन्होंने लौरा ब्रांड से शादी की थी.




