मनोरंजन

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट, फिल्मी सितारों के लिए उठाया बड़ा कदम, जारी की सख्त एडवाइजरी

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग का मामला एक बार फिर चर्चा में हैं. हालिया सुरक्षा खतरों के बाद मुंबई पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है. जांच के दौरान कई पॉपुलर सेलिब्रिटीज के घरों और आसपास संदिग्ध गतिविधियों की खबरें सामने आई थीं. इसी बीच मुंबई पुलिस ने फिल्म इंडस्ट्री के सभी एक्टर्स के लिए एक खास सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है. पुलिस ने एक्टर्स को ज्यादा भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से रोक लगाने की बात कही है. साथ ही खुलेआम फैन्स से मिलने-जुलने से फिलहाल बचने की सलाह दी है.

मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है. दरअसल बॉलीवुड स्टार्स की पर्सनल सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए यह एहतियातन कदम उठाया गया है. हाल ही में टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है. इस घटना के बाद से ही मुंबई पुलिस लगातार यह जांच कर रही है कि क्या बॉलीवुड सितारे किसी बड़े आपराधिक सिंडिकेट के निशाने पर हैं. इसी के चलते पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और ज्यादा चाक-चौबंद कर दिया है.

पुलिस ने जारी की सख्त एडवाइजरी

दरअसल प्रशासन ने भी सभी बड़े प्रोडक्शन हाउस और एक्टर्स के मैनेजर्स को कुछ आदेश दिए हैं. कहा गया है कि वो किसी भी पब्लिक अपीयरेंस या शूटिंग शेड्यूल से पहले पुलिस स्टेशन को इसकी पूरी जानकारी दें. साथ ही सेलिब्रिटीज की पर्सनल सिक्योरिटी को भी हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है. ताकि किसी भी अनहोनी से समय रहते निपटा जा सके.

बॉलीवुड में इस तरह के सुरक्षा खतरे कोई नए नहीं हैं. लेकिन टाइगर श्रॉफ के मामले के बाद हालात ज्यादा गंभीर माने जा रहे हैं. दरअसल इस हमले से पहले ही बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज भी गैंग के निशाने पर थे. आरोपियों ने सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देने के लिए कई एक्टर्स के घरों में रैकी की थी.

एक्टर्स की भी बढ़ाई गई सुरक्षा

इस खतरे को देखते हुए एक्टर्स भी अपनी सुरक्षा को लेकर बेहद सावधानी बरत रहे हैं. हाल ही में सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा व्यवस्था को और ज्यादा कड़ा कर दिया गया है. वहीं, अमिताभ बच्चन ने भी अपने रविवार के ‘जलसा’ फैन्स मीट के दौरान सुरक्षा के नए तरीके अपनाए. फैन्स से मिलने के लिए एक सुरक्षा कवच यानी मजबूत ग्लास के कवर का इस्तेमाल किया गया. ताकि सीधे संपर्क से बचा जा सके.

Related Articles

Back to top button