Scene Box Office: सूर्या की फिल्म सीन ने रामायण के सामने दिखाया अपना जलवा, 5 दिन में बजट का 3 गुना कमा लिया

Scene Box Office Collection Worldwide Day 5: साउथ की फिल्म सीन सिनेमाघरों में काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है. रामायण के फुल फॉर्म में आने के बाद भी और वीकेंड के बाद भी सूर्या की सीन का कलेक्शन नहीं रुका है. ये फिल्म अभी भी रिदम पकड़े हुए है और कमाल की कमाई करती नजर आ रही है. फिल्म की कमाई में जरूर ही चौथे दिन के मुकाबले पांचवे दिन भारी गिरावट देखने को मिली है लेकिन इससे अब फिल्म को कोई खास फर्क नहीं पड़ने वाला. क्योंकि ये फिल्म पहले ही अपना बजट निकाल चुकी है और अब जमकर प्रॉफिट कमा रही है.
जितना प्रॉफिट ये फिल्म अब कमाएगी उतने बड़े मार्जिन से हिट साबित होगी. फिलहाल रामायण की कमाई में इजाफा का थोड़ा बहुत फर्क तो इस फिल्म पर पड़ा है. अब देखने वाली बात होगी कि इस वीकेंड पर ये फिल्म कितना कमाएगी. आइए जानते हैं कि 5 दिन में इसने कुल कितनी कमाई कर ली है.
सीन फिल्म ने कितने रुपये कमाए?
सूर्या की फिल्म सीन सिनेमाघरों में अपनी कमाई से चौंकाती नजर आ रही है. इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन नेट कलेक्शन के तौर पर 21.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के तौर पर 24.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी. लेकिन 5वें दिन फिल्म को कमाई के मामले में नुकसान हुआ है. नेट कलेक्शन के तौर पर इस फिल्म ने 12.85 करोड़ कमाए हैं वहीं ग्रॉस कलेक्शन के तौर पर इसने 14.95 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं विदेश से इस फिल्म ने 5वें दिन 6 करोड़ कमाए हैं जिससे इसका 5 दिनों का ओवरसीज कलेक्शन 61.25 करोड़ रुपये का हो गया है. इसे मिला लिया जाए तो फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 61.25 करोड़ रुपये का रहा है. इस लिहाज से फिल्म का अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक 174.40 करोड़ का हो गया है.
ये भी पढ़ें- Ramayana Box Office: 6 दिन में 820 करोड़ रुपये पार, गदर 2-बाहुबली समेत इन 5 फिल्मों का रामायण ने किया खेल तमाम
रामायण के आगे नहीं झुकी सीन
आमतौर पर ऐसा देखा जाता है कि जब कोई बड़ी फिल्म आती है तो उसकी तुलना में छोटे बजट की फिल्मों का काम ठप हो जाता है. लेकिन सूर्या की सीन के साथ ऐसा देखने को नहीं मिला. विदेश से भी इस फिल्म ने कमाई की और भारत में तो इस फिल्म ने इतिहास रच दिया है. फिल्म ने 6 दिनों में 823 करोड़ कमाने वाली रामायण के बीच अपना दबदबा दिखाया है और सूर्या की बैक टू बैक चौथी हिट साबित हुई है. साथ ही फिल्म ने अपने 50 करोड़ के बजट के मुकाबले 5 दिन में ही बजट का साढ़े तीन गुना कमा लिया है.




