मौका हाथ से न जाने दें! घर लाएं बड़ा स्मार्ट टीवी, Amazon पर 11 हजार से भी कम में मिल रहा 40 इंच वाला TV

अगर आप घर के लिए नया Smart TV खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन बजट 20 हजार रुपये तक रखना चाहते हैं, तो Amazon की सेल में आपके पास कई ऑप्शन मौजूद हैं। फेस्टिव सीजन के दौरान ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर शुरू हुई Great Indian Festival Diwali Sale अभी भी जारी है. इस सेल में स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स, लैपटॉप और टैबलेट के साथ Smart TV पर भी कई तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं.
खास बात यह है कि 40 इंच की स्क्रीन वाले कुछ Smart TV भी कम कीमत में खरीदे जा सकते हैं. इन पर मिलने वाले बैंक डिस्काउंट और कूपन ऑफर का फायदा उठाकर आप अपनी बचत बढ़ा सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं Amazon की सेल में 40 इंच के किन Smart TV पर कितनी छूट मिल रही है.
VW 40 इंच स्मार्टचॉइस फ्रेमलेस सीरीज टीवी
कम बजट में 40 इंच का टीवी सर्च रहे लोगों के लिए VW का यह मॉडल एक ऑप्शन हो सकता है. VW 40 inches Smartchoice Frameless Series HD Ready QLED TV को Amazon पर 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसके साथ HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2.5% का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल रहा है. इस ऑफर के तहत अधिकतम 274 रुपये की बचत होगी। बैंक ऑफर के बाद टीवी की कीमत घटकर 10,725 रुपये रह जाती है.
Acer 40 इंच अल्ट्रा आई सीरीज FHD स्मार्ट LED गूगल TV
Acer का यह 40 इंच Smart TV उन लोगों के लिए है, जो Google TV के साथ फुल HD स्क्रीन चाहते हैं. Acer 40 inches Ultra I Series FHD Smart LED Google TV की MRP 38,999 रुपये है, लेकिन Amazon की सेल में इसे 18,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. इसके अलावा AXIS Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 2.5% का डिस्काउंट मिल सकता है. इस ऑफर में अधिकतम 474 रुपये की छूट मिलेगी और कीमत 18,525 रुपये हो जाएगी.
Uniboom Optima 40 इंच HD स्मार्ट LED एंड्रॉइड TV 2026
अगर आपका बजट 15 हजार रुपये से कम है, तो Uniboom का यह टीवी भी देख सकते हैं. Uniboom Optima 40 inch HD Smart LED Android TV 2026 की कीमत Amazon पर 13,190 रुपये रखी गई है. इस पर AXIS Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2.5% की छूट मिलेगी. इसके तहत 329 रुपये तक बचाए जा सकते हैं. ऑफर के बाद इसकी कीमत 12,861 रुपये रह जाएगी.
iFFALCON 40 इंच FHD स्मार्ट गूगल TV
इस लिस्ट में iFFALCON का 40 इंच Smart Google TV भी शामिल है. Amazon पर इसकी कीमत 20,990 रुपये है. हालांकि, कूपन ऑफर के जरिए इस पर 1,000 रुपये की छूट मिल सकती है. इसके अलावा किसी भी बैंक के कार्ड से भुगतान करने पर 2,000 रुपये का फ्लैट इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है. दोनों ऑफर का फायदा मिलने पर इसकी कीमत घटकर 17,990 रुपये हो सकती है.
यह भी पढ़ें- ChatGPT और Gemini को मिल सकती है देसी AI से टक्कर! सरकार की नई तैयारी से बदल सकता है पूरा खेल
भारत में iPhone पर संकट! टाटा और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियों पर क्यों आई मुसीबत?




