शोक नहीं, शानदार जीवन का जश्न…रणवीर सिंह के नाना का 96 की उम्र में निधन, कजिन ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

Ranveer Singh Maternal Grandfather Death: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के लिए दिवाली की खुशियां मायूसी में बदल गईं. दिवाली 2026 के दिन ही उनके नाना डॉक्टर राम हिंगोरानी का निधन हो गया. वे 96 साल के थे. पोस्ट में बीमारी का कारण नहीं बताया गया है. रणवीर सिंह के नाना वृद्धावस्था में भी काफी एक्टिव थे. वे साल 2024 में लोकसभा इलेक्शन के दौरान मुंबई की गर्मी में 93 साल की उम्र में वोट डालने गए थे. इस दौरान उनके चेहरे का उत्साह काफी बढ़ा हुआ था और लोगों ने उन्हें नोटिस किया था. उनकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं.
रणवीर ने खुद अपने नाना की फोटो शेयर की थी जिसमें वे एक पुलिसवाले के साथ खड़े नजर आ रहे थे. इसके अलावा रणवीर सिंह ने भी अपने नाना के 93 वें जन्मदिन पर उनके साथ की तस्वीर शेयर की थी. रणवीर के नाना डॉक्टर राम हिंगोरानी के निधन की खबर एक्टर के मैटर्नल साइड की कजिन सौम्या हिंगोरानी ने शेयर की है. इस फोटो के साथ सौम्या ने एक इमोशनल नोट भी लिखा है. साथ ही उन्होंने अपने दादा संग बिताए खास लम्हों के फोटोज और वीडियोज भी शेयर किए हैं.
View this post on Instagram
अपने दादू के लिए स्पेशल नोट लिखते हुए रणवीर सिंह की कजिन सौम्या ने कहा- ”96 साल के जवान. इस महान जीवन का जश्न मनाना चाहिए नाकी शोक. मेरे दादू डॉक्टर राम शांतीपूर्ण तरीके से दिवाली के दिन मेरी दादी से मिलने उनके पास चले गए. इससे बेहतर समय उनके लिए नहीं हो सकता था. ये उस दिन का गोल्डन ऑवर था. मुझे पूरा विश्वास है कि वहां ऊपर से मेरे दादू और दादी अपनी-अपनी कुर्सी पर बैठकर व्हिस्की का आनंद लेते हुए हमें देख रहे होंगे. दुनिया का सबसे महान दादा होने के लिए आपका शुक्रिया. हमें सबकुछ देने के लिए आपका शुक्रिया. मेरे लिए आइसक्रीम का एक स्कूप बचाकर रखिएगा जब तक कि हम फिर से साथ में डांस करें. हरी ओम.”
ये भी पढ़ें- दुर्गा घोटे से साई पल्लवी तक, पिछले 100 साल के मनोरंजन के इतिहास में ये 9 एक्ट्रेस बनीं हैं सीता
हाल ही में रणवीर सिंह और दापिका पादुकोण ने दशहरा के मौके पर अपनी दूसरी बेटी की झलक दिखाई थी. साल 2024 में उन्होंने अपनी पहली बेटी दुआ का स्वागत किया था. वहीं रणवीर और दीपिका के घर दूसरी बेटी का आगमन 19 सितंबर 2026 को हुआ था. वहीं वर्क फ्रंट के लिहाज से भी दोनों के लिए साल 2026 बहुत खास माना जाएगा. जहां एक तरफ इस साल ही रणवीर सिंह की ऐतिहासिक धुरंधर फ्रेंचाइजी आई जो भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई. वहीं दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण की किंग फिल्म दिसंबर 2026 में आएगी जिसमें शाहरुख खान का लीड रोल है.




