Sardaar Ji 3 OTT Release: हानिया आमिर के चलते फिल्म पर हुआ था बवाल, अब ओटीटी पर आई ‘सरदार जी 3’, जानिए कहां देखें?

Sardaar Ji 3 OTT Release: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ काफी चर्चा में रही थी. जिसे भारत में रिलीज से रोका गया था. अब फाइनली भारतीय दर्शकों का लंबा इंतजार खत्म हो गया है. बेशक पिछले साल विवादों और राजनीतिक तनाव के चलते फिल्म भारत के सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाई थी. पर अब यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे चुकी है.
फिल्म की डिजिटल रिलीज की जानकारी इंस्टाग्राम पेज ‘पाकिस्तानी सिनेमा’ के जरिए शेयर की गई है. पोस्ट में बताया गया है कि भारत में थिएट्रिकल रिलीज को कैंसिल हुए एक साल से भी ज्यादा वक्त हो गया है. वहीं, ‘सरदार जी 3’ अब भारतीय दर्शकों के लिए उपलब्ध है. इसे 9 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘चौपाल’ पर प्रीमियर किया गया है. इस खबर के सामने आते ही भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के फैन्स खुश हो गए हैं. साथ ही सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं.
क्या विवाद हुआ था?
साल 2025 में जब ‘सरदार जी 3’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था. तो इसमें हानिया आमिर को देखकर काफी बवाल मच गया था. भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे राजनीतिक तनाव के चलते फिल्म में पाकिस्तानी एक्टर्स की कास्टिंग का कड़ा विरोध हुआ था. विवाद बढ़ता देख मेकर्स ने भारत में इसकी रिलीज कैंसिल करने का फैसला लिया था. हालांकि, फिल्म को भारत छोड़कर दुनिया भर के दूसरे देशों में रिलीज किया गया था. जहां इसने ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी.
View this post on Instagram
उस वक्त दिलजीत दोसांझ ने भी सफाई देते हुए कहा था कि फिल्म की शूटिंग दोनों देशों के बीच हालात बिगड़ने से काफी पहले पूरी हो चुकी थी.
फिल्म में कौन-कौन दिखा था?
अगर आप भी ‘सरदार जी’ फ्रेंचाइजी के फैन हैं, और लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे. तो अब आप इसे घर बैठे देख सकते हैं. ‘सरदार जी 3’ 9 नवंबर से पंजाबी ओटीटी प्लेटफॉर्म चौपाल पर स्ट्रीम हो चुकी है. अमर हुंदल के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में दिलजीत और हानिया दिखे थे. साथ ही नीरू बाजवा, जैस्मिन बाजवा, मानव विज और गुलशन ग्रोवर भी शामिल थे.




