मनोरंजन

उपासना ने बताया राम चरण की कौन सी फिल्म है उनकी फेवरेट, इससे जुड़ी है खास यादें

राम चरण ने एसएस राजामौली की साल 2022 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आरआरआर’ से देशभर में पहचान बनाई थी. इस फिल्म में उनके साथ जूनियर एनटीआर भी नजर आए थे. राम चरण ‘मगधीरा’ और ‘रंगस्थलम’ जैसी फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए भी जाने जाते हैं. हालांकि, उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला को उनकी इन फिल्मों में से कोई नहीं, बल्कि एक दूसरी फिल्म सबसे ज्यादा पसंद है.

दरअसल, हाल ही में 31वें CII पार्टनरशिप समिट में उपासना कोनिडेला से राम चरण की पसंदीदा फिल्म के बारे में पूछा गया था. जिसके जवाब में उपासना ने अपनी फेवरेट फिल्म भी बताई और उससे जुड़ी खास यादें भी शेयर की हैं. तो आइए जानते हैं कि राम चरण की पत्नी को एक्टर की कौन सी फिल्म पसंद है.

उपासना की फेवरेट फिल्म कौन सी है?

उपासना ने बताया है कि उन्हें राम चरण की फिल्म नायक बेहद पसंद है. ये फिल्म साल 2013 में आई थी. फिल्म के निर्माता वीवी विनायक गारू थे. उपासना ने ये भी बताया कि आखिर उनके लिए ये फिल्म इतनी खास क्यों है. दरअसल, शादी के बाद पहली बार उपासना राम की पत्नी बन कर इस फिल्म के सेट पर गई थीं. इसलिए ये फिल्म उनके लिए बेहद खास है.

‘नायक’ फिल्म के बारे में

वीवी विनायक के निर्देशन में बनी फिल्म ‘नायक’ में राम चरण डबल रोल में नजर आए थे. उन्होंने फिल्म में चेरी और सिद्धार्थ नायक नाम के दो किरदार निभाए थे. चेरी का किरदार एक मस्ती करने वाले और रोमांटिक अंदाज वाले युवक का था, जबकि सिद्धार्थ नायक का किरदार गंभीर था, जो कुछ खतरनाक लोगों के साथ टकराव में फंस जाता है.

कब हुई थी राम चरण और उपासना की शादी?

राम चरण और उपासना की पहली मुलाकात के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं. दिसंबर 2011 में दोनों ने सगाई की थी और जून 2012 में हैदराबाद में एक शानदार समारोह में शादी कर ली. शादी के करीब 11 साल बाद जून 2023 में उनके घर बेटी क्लिन कारा कोनिडेला का जन्म हुआ. इसके बाद 31 जनवरी 2026 को राम चरण और उपासना एक बार फिर माता-पिता बने. इस बार उनके घर जुड़वां बच्चों ने जन्म लिया, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं.

सुकुमार के साथ फिर काम करेंगे राम चरण

राम चरण अब निर्देशक सुकुमार के साथ अपनी अगली फिल्म में काम करने जा रहे हैं. फिलहाल इस फिल्म का टाइटल ‘RC17’ रखा गया है. ‘रंगस्थलम’ की सफलता के बाद राम चरण और सुकुमार एक बार फिर साथ आ रहे हैं. कुछ दिन पहले ही फिल्म की पूजा सेरेमनी हुई थी, जिसमें मेगास्टार चिरंजीवी ने पहली क्लैप दी थी.

Related Articles

Back to top button