NEET UG 2026 Counselling: स्पेशल स्ट्रे राउंड के बाद भी MBBS की 400 से ज्यादा सीटें रह गई हैं खाली

NEET UG 2026 Counselling: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) UG में प्रत्येक साल 20 लाख से अधिक कैंडिडेट्स शामिल होते हैं. सभी कैंडिडेट्स की प्राथमिकता MBBS में एडमिशन लेना होता है, लेकिन NEET UG में प्रत्येक साल 12 से 14 लाख के कैंडिडेट्स ही सफल होते हैं, तो वहीं सीटों की तुलना में 1.40 कैंडिडेट्स को ही MBBS में एडमिशन मिल पाता है. कुल जमा MBBS में एडमिशन पाने के लिए कैंडिडेट्स कई कठिन परीक्षाओं से गुजरना होता है. ये इस कहानी का एक पहलू है. दूसरा पहलू ये है कि 4 राउंड की काउंसलिंग के बाद आयोजित होने वाली स्पेशल स्ट्रे राउंड काउउंसलिंग के बाद भी इस साल MBBS की 411 सीटें खाली रह गई हैं. ‘स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड’ का आयोजन काउंसलिंग के पिछले राउंड के बाद खाली रह गई MBBS सीटों को भरने के लिए किया गया था। अंतिम परिणाम और इससे जुड़े नोटिस MCC की आधिकारिक वेबसाइट, mcc.nic.in पर उपलब्ध हैं.
आइए, विस्तार से पूरा मामला जानते हैं. जानते हैं कि ‘स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड’ के बाद भी MBBS की सीटें खाली रहने का कारण क्या है. जानेंगे कि ‘स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड’ में कितनी सीटों पर एडमिशन के लिए अलाॅट की गई हैं.
‘स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड’ में कितनी सीटों पर हुआ एडमिशन
MCC की तरफ से जारी किए गए अलॉटमेंट डेटा के अनुसार स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड में MBBS की 537, BDS की 208 और BSc नर्सिंग की 66 सीटें अलॉट की गईं. इसके बाद भी देशभर में MBBS की 411 सीटें खाली रह गईं. मसलन MBBS की कुल 948 उपलब्ध सीटों में से इस राउंड में MBBS की 537 सीटें अलॉट की गईं हैं.
असल में MCC की तरफ से शुरुआती सीट मैट्रिक्स में MBBS की 946 खाली सीटें दिखाई गई थीं. बाद में 2 नवंबर को जारी नोटिस MCC ने MBBS की 2 सीटें और जोड़ दी, जिसके बाद MBBS की सीटें बढ़कर 948 हो गई थी. इन सीटों को भरने के लिए स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड काउंसलिंग आयोजित की गई थी, जिसमें MBBS की 537 सीटें अलॉट की गई हैं और MBBS की 411 सीटें नहीं अलॉट की जा सकी हैं.
महंगी फीस की वजह से खाली रह गई सीटें
जानकारी के मुताबिक MBBS की खाली सीटों का रहने का कारण महंगी फीस हैं. MBBS की जितनी भी सीटें खाली रह गई हैं, वह सेल्फ फाइनेंस कोटा की सीटें है. तमिलनाडु और पुडुचेरी के मेडिकल कॉलेजों में सेल्फ फाइनेंस कोटा की MBBS सीटें खाली रह गई हैं. सेल्फ फाइनेंस कोटा की MBBS सीटों की एडमिशन फीस NRI कोटा की MBBS फीस के बराबर ही है. मसलन इन MBBS सीटों में एडमिशन लेने वाले कैंडिडेट्स को सालाना ट्यूशन फीस के तौर पर 23 लाख से लेकर 35 लाख रुपये तक का खर्च उठाना पड़ेगा. तो वहीं MBBS की पूरी पढ़ाई करने के लिए ये खर्च सवा करोड़ तक चला जाता है. इसी वजह से बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स NEET UG क्वलीफाई करने के बाद MBBS करने के लिए विदेश चले जाते हैं.




