SSC ने जारी किया नवंबर में होने वाले एग्जाम का शेड्यूल, जानें कब कौनसी परीक्षा

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने नवंबर 2026 में आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है. आयोग की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, इस महीने कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सन्स टेस्ट, विभागीय टाइपिंग और स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट के अलावा दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के पेपर-2 का आयोजन किया जाएगा.
इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए तारीखों की जानकारी रखना जरूरी है. अभ्यर्थी परीक्षा से संबंधित आधिकारिक नोटिस SSC की वेबसाइट ssc.gov.in पर देख सकते हैं.
नवंबर में कब होंगी SSC की परीक्षाएं?
1. कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सन्स टेस्ट
कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सन्स टेस्ट (CGEPT) के दोनों बैचों की परीक्षा 17 और 18 नवंबर 2026 को आयोजित होगी. यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी. हालांकि, अभी बैच के अनुसार परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और केंद्र से जुड़ी जानकारी नहीं दी गई है.
2. विभागीय टाइपिंग और स्टेनोग्राफर टेस्ट
वार्षिक विभागीय टाइपिंग टेस्ट और स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट का आयोजन 20 और 21 नवंबर 2026 को किया जाएगा. इसमें अंग्रेजी और हिंदी भाषा के टेस्ट शामिल हैं. यह परीक्षा विभागीय उम्मीदवारों के लिए निर्धारित की गई है.
3. दिल्ली पुलिस और CAPF SI पेपर-2
दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2025 के पेपर-2 का आयोजन 28 नवंबर 2026 को होगा. यह परीक्षा भी कंप्यूटर बेस्ड तरीके से कराई जाएगी.
कहां देखें SSC का आधिकारिक शेड्यूल?
उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम शेड्यूल से जुड़ा नोटिस देख सकते हैं. इसके लिए इस लिंक पर जाएं.
https://ssc.gov.in/api/attachment/uploads/masterData/NoticeBoards/Exams_notice_02112026.pdf
SSC परीक्षा कैलेंडर 2026-27 भी देखें
SSC हर साल भर्ती परीक्षाओं का संभावित कैलेंडर जारी करता है. इसमें केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में होने वाली भर्तियों के नोटिफिकेशन, आवेदन प्रक्रिया और परीक्षाओं की संभावित समयसीमा की जानकारी होती है. हालांकि, कैलेंडर की तारीखें अंतिम नहीं होती हैं. जरूरत पड़ने पर आयोग इनमें बदलाव कर सकता है. इसलिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिस को प्राथमिकता देनी चाहिए.
जूनियर इंजीनियर और SI परीक्षा की तारीखों में बदलाव
आयोग ने हाल ही में जूनियर इंजीनियर, दिल्ली पुलिस और CAPF सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षाओं के शेड्यूल में भी बदलाव किया था. जूनियर इंजीनियर 2026 पेपर-I की परीक्षा पहले 2 से 6 नवंबर के बीच निर्धारित थी. अब इसके लिए 30 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 तक की अतिरिक्त अवधि भी जोड़ी गई है. वहीं, दिल्ली पुलिस और CAPF सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की तारीखें पहले 20 से 28 नवंबर थीं. रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा अब 23 से 28 नवंबर 2026 तक आयोजित होगी. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी एडमिट कार्ड, परीक्षा शहर, रिपोर्टिंग समय और अन्य जरूरी निर्देशों के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर चेक करते रहें.




