JEE Main 2027 सेशन 1 के लिए अब तक 5.72 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन, 22 नवंबर है लास्ट डेट

JEE Main 2027 Session 1 : ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (JEE) मेन 2027 सेशन 1 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस जारी है. इस बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने रजिस्ट्रेशन पर अपडेट जारी किया है, जिसके तहत 10 नवंबर तक जेईई मेन 2027 सेशन 1 के लिए 5.72 लाख कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है. जबकि 4.07 लाख से अधिक कैंडिडेट्स ने अपनी फीस जमा कर अपना रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा कर लिया है. NTA ने आवेदन प्रक्रिया अधूरी न छोड़ने, समय रहते फॉर्म सबमिट करने, शुल्क जमा करने और http://jeemain.nta.nic.in से कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करने की सलाह दी है. रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तारीख 22 नवंबर है.
आइए, विस्तार से जानते हैं कि जेईई मेन 2027 सेशन 1 का शेड्यूल क्या है. जानते हैं कि जेईई मेन 2027 सेशन रजिस्ट्रेशन के लिए कौन से दस्तावेजों की जरूरत होगी. जानेंगे कि जेईई मेन 2027 सेशन 1 का आयोजन कब से कब तक किया जाएगा.
जेईई मेन 2027 सेशन 1 शेड्यूल
- बिना लेट फीस आवेदन की अंतिम तारीख: 22 नवंबर 2026
- लेट फीस के साथ आवेदन: 23 से 26 नवंबर 2026
- आवेदन में करेक्शन का मौका: 27 से 29 नवंबर 2026
- पहले सेशन की परीक्षा: 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2027
- सिटी इंटिमेशन स्लिप: 30 दिसंबर 2026
- एडमिट कार्ड: 13 जनवरी 2027
JEE (Main) 2027 Session – 1 Update Over 4.07 lakh+ aspirants have completed their fee payment, with total registrations crossing 5.72 lakh! Don’t leave your application halfway; submit your form, pay the fee, and download your confirmation page today at https://t.co/tmqRWzsZnE. Last Date: 22nd November 2026 JEE (Main) 2027 सत्र – 1 महत्वपूर्ण अपडेट अब तक 5.72 लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं और 4.07 लाख से अधिक अभ्यर्थी अपनी फीस जमा कर चुके हैं! अपनी आवेदन प्रक्रिया अधूरी न छोड़ें—समय रहते फॉर्म सबमिट करें, शुल्क जमा करें और https://t.co/tmqRWzsZnE से कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें। #JEEMain2027 #NTA #JEEMainSession1
— National Testing Agency (@NTA_Exams) November 10, 2026
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर जेईई मेन 2027 सत्र 1 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
- अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें.
- लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें.
- आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और एजुकेशनल जानकारी भरें.
- जरूरी डॉक्यूमेंट, फोटो और सिग्नेचर तय फॉर्मेट में अपलोड करें.
- अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन फीस जमा करें.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.
कितनी देनी होगी आवेदन फीस?
सामान्य वर्ग के पुरुष कैंडिडेट्स के लिए आवेदन फीस 1,000 रुपये है और महिलाओं के लिए 800 रुपये है. जनरल-EWS/OBC-NCL वर्ग के पुरुष कैंडिडेट्स को 900 रुपये और महिला उम्मीदवारों को 800 रुपये देने होंगे. इसी तरह SC/ST/PwD/PwBD श्रेणी के पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 500 रुपये निर्धारित है.
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
- सिग्नेचर की स्कैन कॉपी
- कक्षा 10वीं का प्रमाणपत्र या मार्कशीट
- दिव्यांगता प्रमाणपत्र या UDID कार्ड, अगर लागू हो
- लिखने में असमर्थता से संबंधित प्रमाणपत्र, अगर लागू हो
- विदेशी नागरिकों और संबंधित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए पासपोर्ट संबंधी दस्तावेज
कितनी भाषाओं में होगी परीक्षा?
जेईई मेन 2027 के पहले सत्र की परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी. परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित कुल 13 भाषाओं में होगी.
अब 20 जनवरी से जेईई मेन सेशन 1
NTA की तरफ से जारी संशोधित एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक जेईई मेन 2027 सेशन 1 एग्जाम का आयोजन 20 जनवरी से होगा. पूर्व में जारी एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक जेईई मेन 2027 सेशन 1 एग्जाम का आयोजन 22 से 24 जनवरी, 28 से 30 जनवरी 2027 को प्रस्तावित था, जबकि 31 जनवरी रिजर्व डे रखा गया था. NTA की तरफ जारी संशोधित एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक जेईई मेन 2027 सेशन 1 का आयोजन 20 से 24 जनवरी और 28 जनवरी 2027 को किया जाएगा




