अमेरिका में 1 करोड़ की सैलरी भी कम पड़ी! NRI महिला ने गिनाए खर्च तो लोग बोले- इससे अच्छा भारत ही था

अमेरिका में 1 करोड़ रुपए कमाना…सुनने में ही कितना बड़ा सपना लगता है ना? लेकिन एक भारतीय महिला ने जब अपने खर्चों का हिसाब बताया, तो लोगों के होश उड़ गए. उनका कहना है कि इतनी सैलरी के बाद भी वो अमेरिका में मिडिल क्लास ही हैं.
ये वीडियो अमेरिका में रहने वाले नितिन मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @desidadinamerica पर शेयर किया है. इसमें उनकी बहन महिमा राठी ने अपने महीने के खर्चों का पूरा हिसाब बताया है.महिमा ने बताया कि उनकी महीने की सैलरी 8000 डॉलर है, यानी करीब 7.5 लाख रुपए. अब जानिए कि आखिर ये पैसा जाता कहां है.
महिमा ने बताया कि सबसे पहले टैक्स में ही करीब 1.4 लाख रुपए निकल जाते हैं. इसके बाद घर की किस्त यानी मॉर्गेज में सबसे ज्यादा 2.34 लाख रुपए चले जाते हैं. खाने पर ही हर महीने करीब 94 हजार रुपए खर्च हो जाते हैं.
उन्होंने आगे कहा, मेडिकल इंश्योरेंस के 47 हजार रुपए अलग से देने पड़ते हैं. गाड़ी के पेट्रोल और इंश्योरेंस में भी 47 हजार रुपए लग जाते हैं. फोन, इंटरनेट और घर के बाकी बिलों में भी 47 हजार रुपए खर्च हो जाते हैं. बच्चों के ऊपर करीब 28 हजार रुपए लगते हैं और बाकी छोटे-मोटे खर्चों में 19 हजार रुपए और निकल जाते हैं.सब कुछ काटने के बाद हाथ में बचते हैं सिर्फ 94 हजार रुपए और इसमें उनके अपने पर्सनल खर्चे अभी जुड़े ही नहीं हैं.
महिमा ने ये भी बताया कि जब वो भारत में थीं, तब 15 लाख सालाना कमाती थीं, लेकिन तब वो अच्छी बचत कर लेती थीं. अमेरिका में सैलरी 6 गुना बढ़ गई, पर बचत लगभग खत्म हो गई.
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की राय बंटी हुई है. कोई कह रहा है कि इससे अच्छा तो भारत ही था, कम से कम बचत तो होती थी. तो कोई कह रहा है कि अमेरिका में क्वालिटी ऑफ लाइफ के लिए लोग इतना खर्च करते हैं.
यहां देखिए वायरल वीडियो
View this post on Instagram
Disclaimer: यह खबर वायरल सोशल मीडिया पोस्ट और नेटिजन्स की प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इस पोस्ट में किए गए किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.
(@desidadinamerica)



