सड़क से कचरा उठाती दिखीं जया बच्चन, गलती से दिख गया फोन का वॉलपेपर

दिग्गज एक्ट्रेस और सांसद जया बच्चन अक्सर किसी न किसी इवेंट में स्पॉट होती रहती हैं. कई बार वो पैपराजी पर भड़कती भी नजर आती हैं. लेकिन इस बार जया का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है. हाल ही में एक्ट्रेस के इवेंट में स्पॉट की गई, जहां जाते समय वो सड़क से कचरा उठाती नजर आ रही हैं. दरअसल, एक इवेंट में जाते समय जया की नजर सड़क पर पड़ी प्लास्टिक की बोतल पर पड़ी. उन्होंने बिना देर किए नीचे झुककर उस बोतल को उठाया और सड़क से किनारे कर दिया. इस दौरान जया क्रीम रंग के पारंपरिक कपड़ों में नजर आईं.
जया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखकर लोग उनके इस कदम की तारीफ कर रहे हैं. हालांकि, वीडियो में सिर्फ जया का कचरा उठाना ही नहीं, बल्कि उनके फोन ने भी लोगों का ध्यान खींचा. दरअसल, उनके फोन के वॉलपेपर पर नातिन नव्या नवेली नंदा और नाती अगस्त्य नंदा की तस्वीर लगी हुई दिखाई दी.
पैपराजी के साथ कैसा रहा है जया का रिश्ता?
जया बच्चन और पैपराजी के बीच रिश्ते की बात करें तो यह हमेशा चर्चा का विषय रहा है. कई बार उन्हें फोटोग्राफर्स का अभिवादन करते और उनसे बातचीत करते देखा गया है, लेकिन जब उन्हें लगता है कि कोई कैमरा उनकी निजी जिंदगी में दखल दे रहा है, तो वह अपनी नाराजगी जाहिर करने से भी पीछे नहीं हटतीं. खासकर अपने परिवार के सदस्यों की बिना इजाजत तस्वीरें और वीडियो बनाए जाने पर जया कई बार पैपराजी को फटकार लगा चुकी हैं. उनका फोटोग्राफर्स के साथ बातचीत करने का अंदाज भी कई बार सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.
#JayaBachchan arrives in Mumbai with #SandeepKhosla for an art event.
https://t.co/RN5MUfaGQ2— Indian Cinema
(@Indiancinema_in) November 12, 2026
एक बार जया अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ कहीं जा रही थीं. इसी दौरान एक पैपराजी उनकी तस्वीर लेने की कोशिश में लड़खड़ाकर गिर पड़ा. इस पर जया ने उसका हाल पूछने के बजाय तंज कसते हुए कहा था, “तुम्हारे साथ ऐसा ही होना चाहिए. उम्मीद है कि तुम दोबारा गिरोगे.” इसके साथ ही उन्होंने वहां मौजूद फोटोग्राफर्स से यह भी पूछा था कि वे किस मीडिया संस्थान के लिए काम करते हैं.
कैमरा देखकर फिर भड़क गई थीं जया बच्चन
एक अन्य घटना एयरपोर्ट की है, जहां जया बच्चन एक शख्स को अपना वीडियो बनाते देखकर नाराज हो गई थीं. उन्होंने उससे कहा था, “प्लीज मेरी तस्वीर मत खींचिए. क्या आपको अंग्रेजी समझ नहीं आती?” इस दौरान जब सिक्योरिटी के लोग बीच में आए, तो जया ने कहा था कि ऐसे लोगों को नौकरी से निकाल देना चाहिए.

(@Indiancinema_in) November 12, 2026



