Chhatth 2026: महापर्व छठ के मौके पर सुने ये 5 भोजपुरी गाने, 3 गीतों के तो यूट्यूब पर 100 मिलियन हैं व्यूज

Chhatth 2026 Top 5 Songs: देशभर में छठ का महापर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. इस दौरान भक्तों की गहरी आस्था देखने को मिलती है. छठ पूजा भारतीय संस्कृति से जुड़ा एक खास पर्व है जिसमें सूर्य देवता और छठी मैया की पूजा की जाती है. हर साल देशभर में इस त्योहार की धूम देखने को मिलती है. इस 4 दिवसीय त्योहार में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर होता है. भोजपुरी इंडस्ट्री में छठ पर्व पर कई सारे गीत रचे गए हैं जो इस त्योहार की रोनक को और भी बढ़ा देते हैं.
आइए छठ 2026 के खास मौके पर इस त्योहार को भोजपुरी लोक गीत के जरिए और भी खास बनाया जाए. सुनते हैं 5 ऐसे गाने जिनके बिना छठ का त्योहार ही अधूरा सा लगता है और हर घर-आंगन में इन गीतों की गूंज इस त्योहार को और भी सुरीला और भावपूर्ण बना देती है.
जोड़े जोड़े फलवा
पावर स्टार पवन सिंह ने भले ही कई सारे आइटम नंबर्स किए हैं लेकिन जब बात धार्मिक गानों की आती है तो उसमें भी वे पीछे नहीं हैं. छठ पर उनके कुछ गाने बहुत पॉपुलर हैं जिसमें से ये भी एक है. इस गाने को यूट्यूब पर 254 मिलियन व्यूज मिले हैं.
उग हो सूरज देव
बॉलीवुड में अपने गीतों से फैंस को मंत्रमुग्ध कर देने वाली सिंगर अनुराधा पौडवाल ने छठ के मौके पर भी कई शानदार गाने दिए हैं. उनका गीत उग हो सूरज देव छठ के सबसे पॉपुलर गीतों में से एक है. इस गाने को 338 मिलियन व्यूज मिले हैं और छठ के महापर्व पर आज भी ये गीत बहुत सुना जाता है.
कांच की बांस के
छठ महापर्व का ये लोक गीत सुनते ही एक अलग ही माहौल बन जाता है. ये गाना बताता है कि छठ का त्योहार सिर्फ सूर्या देव के इंतजार का पर्व नहीं है बल्कि घर के सदस्यों के सालभर बाद पर्व के बहाने घर में आने और परिवार के साथ समय बिताने का एक सुनहरा अवसर भी होता है. इसकी महत्ता इस गाने से पता चलती है.
जय छठी मैया
जय छठी मैया एक गीत की खास बात ये है कि इस गीत को दिग्गज सिंगर सोनू निगम ने गाया है. जबकी इसमें पवन सिंह और खुशबू जैन ने कोलाबोरेट किया है. गाने की खास बात ये है कि ये 2021 में आया था और इसका पिच्चराइजेशन बहुत खास था. इसके जरिए लोगों से छठ के त्योहार के मौके पर व्रत करने की अपील की गई थी.
छठी मैया घटवा पे
पावर स्टार पवन सिंह के छठ के मौके पर कई सारे गाने बहुत पॉपुलर रहे हैं. इस गाने को भी फैंस ने काफी पसंद किया है. इसमें छठ त्योहार के मौके पर घाट की महिमा का गुणगान किया गया है. इस गाने को 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं.




