8 दिन में 200 करोड़ किए पार, विदेश में बंपर कमाई, रणबीर कपूर की रामायण के आगे सूर्या की सीन की दहाड़

Scene Box Office Collection Day 8: साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म सीन दुनियाभर के सिनेमाघरों में लगभग रामायण के साथ ही रिलीज हुई थी. ऐसा माना जा रहा था कि रामायण की बंपर पॉपुलैरिटी के बीच ये फिल्म कहीं गुम हो जाएगी. लेकिन इसका ठीक उल्टा देखने को मिला. इस फिल्म ने तो कमाल का प्रदर्शन कर के दिखाया है और एकदम माहौल ही बना दिया है. फिल्म ने ओवरसीज कलेक्शन के मामले में भी अच्छा किया है और भारतीय थिएटर्स से भी अच्छे-खासे पैसे बना लिए हैं. हिंदी ऑडियंस के बीच ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल ना कर पाने के बाद भी इस फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है.
सूर्या की सीन साल 2026 में बॉक्स ऑफिस पर मोस्ट शॉकिंग फिल्म के तौर पर सामने आई है. इस मूवी के जरिए सूर्या को उनकी बैक टू बैक चौथी बड़ी हिट मिल गई है. आइए जानते हैं कि बॉक्सऑफिस पर इस फिल्म का कैसा जलवा देखने को मिला है.
सीन ने कितने रुपये कमाए?
सूर्या की सीन की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं दूसरी तरफ इसका ग्रॉस कलेक्शन 6.95 करोड़ रुपये का रहा है. विदेश से इसने 4 करोड़ कमाए हैं. इसे अगर जोड़ लिया जाए तो सीन फिल्म का 8 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 117.70 करोड़ रुपये का रहा है. वहीं इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 136.70 करोड़ रुपये का हो चुका है. फिल्म ने विदेश से 74.50 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं इसे अगर जोड़ लिया जाए तो इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 211.20 करोड़ रुपये का हो गया है. अब देखना रोचक होगी कि ये फिल्म इस वीकेंड में क्या कमाल कर के दिखाती है.
ये भी पढ़ें- एवेंजर्स डूम्सडे के पहले फैंस को मिली बड़ी ट्रीट, OTT पर आ गई 26000 करोड़ कमाने वाली एवेंजर्स एंडगेम मूवी
रामायण ने कितने बटोरे?
नितेश तिवारी की रामायण का 9 दिनों का कुल कलेक्शन 82.15 करोड़ रुपये का रहा है. फिल्म का 9 दिनों का नेट कलेक्शन 612.45 करोड़ रुपये का रहा है वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 732.20 करोड़ रुपये का हो गया है. विदेशों में कमाई के मामले में इस फिल्म ने 378.50 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई कर के दिखाई है. इसे जोड़ लिया जाए तो फिल्म का 9 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1110.70 करोड़ रुपये का रहा है. औसतन हर दिन ये फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा बड़ी आसानी से कमा ले जा रही है. अब सभी की नजरें रामायण के दूसरे वीकेंड के कलेक्शन पर टिकी हुई हैं.




