आपके कहने पर सामान खरीदेगा AI, बस एक मंजूरी की होगी जरूरत; OpenAI ने पेश किया ChatGPT Wallet

क्या आप भी ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करते हैं, लेकिन बैंक ऑफर और डिस्काउंट के लिए अलग-अलग शॉपिंग प्लेटफॉर्म का चक्कर लगाते हैं? जवाब अगर हां है, तो अब आपकी परेशानी को आर्टिफिखियल इंटेलिजेंस दूर कर सकता है. AI बनाने वाली दिग्गज कंपनी ओपनएआई ने इसके लिए एक नया और कमाल का फीचर ChatGPT Wallet लॉन्च कर दिया है.
इस नए फीचर आ जाने के बाद अब ChatGPT सिर्फ आपके सवालों के जवाब देने या आर्टिकल लिखने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आपकी पसंद और बजट को ध्यान में रखते हुए आपके लिए खुद ऑनलाइन शॉपिंग भी करेगा. टेक जगत में OpenAI के इस फीचर को ई-कॉमर्स और AI के इंटीग्रेशन में एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है. आखिर यह नया वॉलेट कैसे काम करेगा, आपकी पेमेंट कैसे सेफ रहेगी और यह आपके शॉपिंग एक्सपीरियंस को कैसे बदलेगा? आइए जानते हैं…
ChatGPT Wallet फीचर शुरू
OpenAI ने ChatGPT Wallet नाम से एक पेमेंट सर्विस की शुरुआत कर दी है. इस सर्विस की सहायता से अब AI एजेंट यूजर की ओर से ऑनलाइन शॉपिंग कर सकेंगे. खास बात यह है कि इसके लिए AI को यूजर के क्रेडिट कार्ड की रियल जानकारी देने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं होगी. इस सर्विस को शुरू करने के लिए OpenAI ने American Express, Mastercard और Visa के साथ पाटरनशिप की है.
अभी ChatGPT Wallet की सुविधा दुनियाभर में रोलआउट नहीं किया गया है. ChatGPT Wallet फीचर अभी अमेरिका में शुरू हुई है, वहां भी 18 साल के उम्र से ज्यादा के लोगों के ChatGPT Pro यूजर्स को यह सुविधा मिलेगी.इसके लिए यूजर के पास अमेरिका में जारी किया गया योग्य पेमेंट कार्ड होना जरूरी है. कंपनी ने यह भी साफ कर दिया है कि शुरुआती दौर में AI एजेंट अपनी मर्जी से कोई पेमेंट नहीं कर पाएंगे. हर शॉपिंग से पहले यूजर की परमिशन और सेफ्टी चेक जरूरी होगी.
कैसे काम करेगा ChatGPT Wallet?
अब आपके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि ChatGPT Wallet फीचर आखिर काम कैसे करेगा? तो इसका जवाब है कि ChatGPT Wallet को OpenAI के Dots AI एजेंट के जरिए इस्तेमाल किया जा सकेगा. ये एजेंट सिर्फ हमारे सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारे कहने पर कई काम खुद ही पूरा कर सकते हैं. जैसे- अगर कोई यूजर बजट के हिसाब से कुछ सामान खरीदने का सोच रहा है, तो AI एजेंट अलग-अलग वेबसाइट पर जाकर उसकी कीमत और फीचर्स की तुलना कर सकता है. इसके बाद वह ऑर्डर तैयार कर देगा.
चैटजीपीटी सामान की पेमेंट करने से पहले यूजर को सामान की जानकारी, वेबसाइट, कुल कीमत और पेमेंट का तरीका भी बताएगा. यूजर की परमिशन मिलने के बाद ही ट्रांजैक्शन पूरा होगा. इसके लिए फेस रिकग्निशन या फिंगरप्रिंट जैसी बायोमेट्रिक जांच भी होगी.
कार्ड की जानकारी AI तक नहीं पहुंचेगी
ओपनएआई की इस सर्विस में सेफ्टी के लिए टोकनाइजेशन टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया है. सरल शब्दों में कहें तो इसमें क्रेडिट कार्ड के रियल नंबर की जगह एक डिजिटल टोकन दिया जाता है. इसी टोकन की सहायता से पेमेंट होता है. इससे AI एजेंट को कार्ड नंबर और CVV जैसी पर्सनल डिटेल्स नहीं मिलती है. OpenAI के अनुसार, पेमेंट की रियल जानकारी सुरक्षित तरीके से सर्विस प्रोवाइडर के पास रहती है. कंपनी को सिर्फ टोकन और कार्ड से जुड़ी सीमित जानकारी ही दी जाती है. लेकिन यूजर्स को चाहिए कि वे ChatGPT की नार्मल चैट में कार्ड नंबर, CVV या बैंकिंग OTP जैसी जानकारी शेयर न करें.
गलत खरीदारी हुई तो किसकी होगी जिम्मेदारी?
OpenAI ने यह भी साफ किया है कि किसी प्रोडक्ट की सेल, डिलीवरी और रिटर्न की जिम्मेदारी संबंधित मर्चेंट की होगी. AI एजेंट से सामान की संख्या, कीमत या डिलीवरी एड्रेस जैसी जानकारी में गलती हो सकती है. इसलिए पेमेंट से पहले ऑर्डर की पूरी जानकारी जरूर चेक करना चाहिए. अभी यह सुविधा भारत में शुरू नहीं हुई है. OpenAI ने भारत में लॉन्च की तारीख या UPI के साथ जुड़ने को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी है. ऐसे में भारतीय यूजर्स को अभी इस सर्विस का इंतजार करना होगा.
ये भी पढ़ेंः Microsoft का ग्लोबल आउटेज खत्म, 24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Teams, Outlook और Copilot हुए ठीक
ये भी पढ़ेंः Google के स्मार्ट चश्मे में आया Hey Gemini फीचर, बोलते ही एक्टिवेट होगा AI असिस्टेंट, सवालों के देगा जवाब


