मनोरंजन

दुनिया का एकलौता एक्टर जो राम भी बना, लक्ष्मण भी बना और राजा दशरथ भी, 4000 करोड़ी रामायण का है हिस्सा

चाहें वो राम का किरदार हो या फिर मां सीता का या फिर जटायु का या तो महावीर हनुमान का. चाहें सीरियल्स हो या फिर फिल्में ऐसी माइथोलॉजी के किरदार भुलाए नहीं भूलते हैं. आज बात कर रहे हैं एक ऐसे एक्टर की जिसने फिल्म इंडस्ट्री में राम, लक्ष्मण और राजा दशरथ जैसे तीन अहम किरदार निभाए हैं.हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्टर अरुण गोविल की. अरुण गोविल ने अपने करियर में सबसे पहले साल 1987 में रमानंद सागर की रामायण में भगवान राम का रोल प्ले किया था. इस रोल में उन्हें काफी पसंद किया गया था और आज भी उनके द्वारा निभाए गए भगवान राम के किरदार को ही सबसे सार्थक माना जाता है.इसके अलावा उन्होंने साल 1997 में आई फिल्म लव कुश में भगवान लक्ष्मण का रोल प्ले किया था. इस फिल्म में भगवान राम के रोल में बॉलीवुड एक्टर जितेंद्र नजर आए थे. इस मूवी में मां सीता के रोल में जया प्रदा नजर आई थीं.अब साल 2026 में आई 4000 करोड़ में बनी रामायण फिल्म में भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर नजर आए हैं. वहीं फिल्म में राजा दशरथ के रोल में अरुण गोविल नजर आए हैं. इस तरह से वे अभिनय की दुनिया के एकलौते ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने राम, लक्ष्मण और दशरथ का रोल प्ले किया है.

Related Articles

Back to top button