मनोरंजन

Grammy Award 2027 Dhurandhar 2: ग्रैमी में धुरंधर 2 को झटका, एक भी नॉमिनेशन नहीं मिला, इस तमिल गाने ने रचा इतिहास

Grammy Award 2027 Dhurandhar 2: पूरी दुनिया के बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई करने के बाद ‘धुरंधर 2’ ने ग्रैमी अवॉर्ड में भी किस्मत आजमाने का फैसला किया था. फिल्म के सभी गानों को काफी पसंद किया गया था. ऐसे में मेकर्स और संगीतकारों ने ग्रैमी की 8 कैटगरीज में अपनी 9 एंट्रीज भेजी थीं. पर ग्रैमी अवॉर्ड 2027 में रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ को बड़ा झटका लगा है. फिल्म किसी एक कैटगरी में भी नॉमिनेशन हासिल नहीं कर पाई है.

‘धुरंधर 2‘ के साथ-साथ इसके दो दर्जन से ज्यादा (14 गाने) गानों को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था. धुरंधर के पहले पार्ट में 11 गान थे, जिन्हें पसंद किया गया था. ऐसे में मेकर्स ने फिल्म के म्यूजिक को ग्लोबल लेवल पर पहचान दिलाने के लिए ग्रैमी में विचार के लिए भेजा था. पर मेकर्स और धुरंधर के संगीतकारों को बड़ी निराशा हाथ लगी है.

इन कैटगरीज में भेजी थीं एंट्रीज़

  • बेस्ट कंपाइलेशन साउंडट्रैक फॉर विजुअल मीडिया
  • बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर विजुअल मीडिया- फिर से
  • बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस- जान से गुजरते हैं
  • बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस- कन्हैया
  • बेस्ट एशियन पॉप म्यूजिक परफॉर्मेंस- आरी आरी
  • बेस्ट डांस/इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्डिंग- वारी जावां
  • बेस्ट पॉप डुओ/ग्रुप परफॉर्मेंस- जाइये सजना
  • बेस्ट रैप परफॉर्मेंस- डेस्टिनी-मन अटकेया
  • बेस्ट रीमिक्स्ड रिकॉर्डिंग- हम प्यार करने वाले

तमिल गाने को मिला नॉमिनेशन

धुरंधर 2 के साथ साथ कई इंडिपेंडेंट कलाकारों ने भी अपने गानों को विचार के लिए भेजा था. पर इनमें से सिर्फ एक कलाकार को कामयाबी मिली है. देवन एकंबरम और सुशा के गाने ‘वारुवाई’ को बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस कैटगरी में नॉमिनेशन मिला है. ये पहला तमिल गाना है, जिसने ग्रैमी अवॉर्ड में नॉमिनेशन हासिल किया है.

View this post on Instagram

A post shared by Devan Ekambaram (@devanekambarammusic)

धुरंधर 2 में कौन-कौन से और कितने गाने हैं?

  1. धुरंधर द रिवेंज – आरी आरी
  2. मैं और तू
  3. जान से गुज़रते हैं
  4. आखिरी इश्क
  5. वाइल्ड राइड
  6. वारी जावां
  7. फिर से
  8. दीदी-शेर-ए-बलूच
  9. डेस्टिनी-मन अटकेया
  10. रंग दे लाल-ओये ओये
  11. जाइए सजना
  12. तेरे इश्क ने
  13. हम प्यार करने वाले
  14. कन्हैय्या

धुरंधर 2 में शाश्वत सचदेव ने संगीत दिया है. उन्होंने 14 गानों को कंपोज किया. इन गानों को अरिजीत सिंह, जैस्मीन सैंडलस, सतिंदर सरताज, जुबिन नौटियाल, ज्योति नूरान, खान साब और उदित नारायण समेत करीब 21 गायकों ने गाया है.

Related Articles

Back to top button