लग्जरी कारों को भी मात देती है इस घोड़े की कीमत, पुष्कर मेले में ‘बादल’ की एक झलक पाने को बेताब हुई भीड़

राजस्थान के मशहूर पुष्कर पशु मेले में यूं तो हर साल देश भर से एक से बढ़कर एक शानदार घोड़े आते हैं, लेकिन इस बार सारी लाइमलाइट एक खास घोड़े ने लूट ली है. इस घोड़े का नाम है ‘बादल’. दूध जैसा एकदम सफेद रंग, ऊंचा कद और गजब की कद-काठी बादल को देखकर हर कोई बस देखता ही रह जा रहा है. इन दिनों सोशल मीडिया पर बादल का एक वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसमें उसका शाही अंदाज और मेले में उसकी धमाकेदार एंट्री देखकर लोग दंग रह गए हैं.
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही बादल मेले के मैदान में कदम रखता है, वहां मौजूद भीड़ मानो थम सी जाती है. हर किसी की नजरें सिर्फ बादल पर ही टिक जाती हैं. उसकी शाही चाल और रौबदार पर्सनैलिटी को देखकर लोग उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. वीडियो में बादल के चारों तरफ लोगों का हुजूम नजर आ रहा है. इतना ही नहीं, उसके स्वागत का अंदाज भी किसी बड़े सेलिब्रिटी से कम नहीं है. वीडियो में कुछ लोग बादल के ऊपर और आसपास नोटों की गड्डियां उड़ाते हुए भी दिख रहे हैं. यही वजह है कि इंटरनेट पर हर तरफ सिर्फ बादल की इस ग्रैंड एंट्री के ही चर्चे हो रहे हैं.
शाही एंट्री के सामने फीकी पड़ी बड़े-बड़े स्टार्स की चमक
बादल की खूबसूरती के साथ-साथ उसकी कीमत और सिक्योरिटी भी लोगों को हैरान कर रही है. सामने आ रही खबरों की मानें तो इस बेशकीमती घोड़े की कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है. बात यहीं खत्म नहीं होती, बादल के ठाठ-बाट का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि उसकी सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि मेले में बादल की एंट्री करीब 100 बॉडीगार्ड्स के कड़े सुरक्षा घेरे के बीच कराई जाएगी. हालांकि, 5 करोड़ की कीमत और 100 बॉडीगार्ड्स वाली यह बात घोड़े के मालिक के दावों पर ही टिकी हुई है, लेकिन फिर भी यह खबर लोगों के बीच कौतूहल का विषय बनी हुई है.
यह भी पढ़ें: सावधान! ऑनलाइन डेटिंग पर हो सकता है ऐसा खेल, बिना मिलेबिना देखे खाली हो सकता है आपका अकाउंट
पुष्कर मेला हमेशा से ही पशुपालकों और खासकर घोड़े के शौकीनों के लिए किसी बड़े त्योहार से कम नहीं रहा है. यहां देश के कोने-कोने से पशुपालक अपने बेहतरीन नस्ल के घोड़ों को लेकर पहुंचते हैं. खासतौर पर मारवाड़ी नस्ल के घोड़ों का यहां एक अलग ही दबदबा और पहचान देखने को मिलती है. हर साल की तरह इस बार भी मेले में करोड़ों रुपये की कीमत वाले कई शानदार घोड़े आए हैं, जो लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. लेकिन फिलहाल, अपने शाही अंदाज, वायरल वीडियो और 5 करोड़ के दावे के चलते घोड़ा ‘बादल’ इस पूरे मेले की जान बना हुआ है.
यहां देखिए वीडियो
Instagram पर यह पोस्ट देखें




