iPhone 18e के लिए अभी और करना होगा इंतजार, जानिए कब लॉन्च होगा Apple का सस्ता आईफोन

अगर आप भी Apple के iPhone 18 सीरीज के सस्ते मॉडल का इंतजार कर रहे हैं, तो आपका इंतजार बढ़ सकता है. ऐप्पल ने iPhone 18 सीरीज को सितंबर महीने में लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बड़े इवेंट से स्टैंडर्ड iPhone 18 और ऐप्पल का सस्ता मॉडल iPhone 18e गायब रहे. ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल आ रहा है कि क्या कंपनी ने इस मॉडल को बंद कर दिया है? टेक जगत के जानकारों और ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने इन मॉडल्स को बंद नहीं किया है, बल्कि अपनी लॉन्च प्लानिंग में फेरबदल किया है.
साल में दो बार लॉन्चिंग पर फोकस
टेक जगत के जानकारों के अनुसार एप्पल अब साल में दो बार iPhone लॉन्च करने की प्लानिंग पर काम कर रहा है. कंपनी अपने बजट और मेन मॉडल्स को अब अगले साल यानी 2027 की पहली तिमाही यानी फरवरी से अप्रैल के बीच में लॉन्च करेगी. इसके लिए मार्च 2027 का समय सबसे सही माना जा रहा है. इस दौरान कंपनी आईफोन 18e के साथ आईफोन एयर का दूसरा जनरेशन भी मार्केट में उतार सकती है.
प्रेशर की भी समस्या होगी खत्म
बता दें कि फोल्डेबल डिस्प्ले तैयार करने की चुनौतियों और सैमसंग की लॉन्च पॉलिसी को टक्कर देने के लिए एप्पल ने यह फैसला लिया होगा. इससे भारत और चीन जैसे देशों में मौजूद कंपनी की फैक्ट्रियों पर काम का प्रेशर भी नहीं बढ़ेगा. साथ ही प्रो मॉडल्स की भीड़ से अलग होने के कारण कंपनी अपने किफायती फोन की मार्केटिंग भी बेहतर तरीके से कर सकेगी.
भारत जैसे मार्केट में जहां कस्टमर कीमत को लेकर काफी संवेदनशील रहते हैं, वहां आईफोन 18e कंपनी की सेल बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभा सकता है. लीक्स रिपोर्ट के मुताबिक कम कीमत के बाद भी कंपनी इसकी परफॉर्मेंस से समझौता नहीं करेगी. इसमें टीएसएमसी की 2 नैनोमीटर तकनीक पर बना लेटेस्ट ए20 चिपसेट और एप्पल का खुद का सी2 5जी मॉडेम दिया जा सकता है.
इसके साथ ही, iOS 27 के नए AI फीचर्स और अपडेटेड सिरी को चलाने के लिए फोन में 8जीबी से 9जीबी तक रैम मिलने की उम्मीद है. लेकिन, कीमत को कंट्रोल में रखने के लिए कंपनी कुछ पुराने पार्ट्स का इस्तेमाल जारी रखेगी. फोन में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आ सकता है. इसमें डायनेमिक आइलैंड मिलेगा या पुराना नॉच डिजाइन, इसे लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है.
बैटरी के मामले में यह फोन काफी दमदार हो सकता है. लीक्स की मानें तो इसमें 4,430 mAh की बड़ी बैटरी भी मिल सकती है. फोन को पतला रखने के लिए कंपनी ज्यादा से ज्यादा देशों में फिजिकल सिम ट्रे हटाकर सिर्फ ई-सिम का ऑप्शन दे सकती है. कैमरे की बात करें तो बैक साइड 48 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा और सेल्फी के लिए 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है.
कितनी हो सकती है कीमत
भारतीय मार्केट में एप्पल की सफलता काफी हद तक EMI और एक्सचेंज ऑफर पर टिकी है. जानकारों का मानना है कि भारत में आईफोन 18e की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये रखी जा सकती है. यह स्टैंडर्ड आईफोन 18 की संभावित कीमत 99,900 रुपये से लगभग 20 हजार रुपये सस्ता होगा. बता दें कि ये अनुमान है, असली कीमत तो फोन लॉन्च के बाद ही सामने आएगी.
ये भी पढे़ंः Google Maps की टेंशन बढ़ाने आ गया Apple का नया अपडेट, भारत में अब मिलेंगी ये कमाल की सुविधाएं
ये भी पढे़ंः GTA 6 Release Time: सबसे पहले इन देशों में लाइव होगा गेम, भारत में कब मिलेगा खेलने का मौका




