‘ये शेर किसी सूअर की चर्चा नहीं करता…’ मंच से भड़के खेसारी लाल यादव, बोले- ‘इंडस्ट्री में मेरा कोई नहीं’

Khesari Lal Yadav Video: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को फैंस उनके गाने और फिल्मों की वजह से काफी पसंद करते हैं. उनके गाने यूट्यूब पर ट्रेडिंग लिस्ट में बने रहते हैं. प्रोफेशनल लाइफ के अलावा खेसारी अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. अब मंच से वो ये कहते नजर आए हैं कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में उनका कोई अपना नहीं है. उन्होंने युवाओं को नसीहत भी दी कि पढ़-लिखकर, मेहनत करके खूब नाम कमाओ.
खेसारी लाल यादव का एक वीडियो भी सामने आया है. वो कहते हैं, “ये शेर किसी सूअर की चर्चा नहीं करता, जिसके पास मां-बाप हैं वो टुअर की चर्चा नहीं करता, जो खुद ही कमजोर है वो वीर कुंवर की चर्चा नहीं करता. खेसारी अकेला चलता है, झुंड में नहीं चलता. इसलिए ये शेर किसी सूअर की चर्चा नहीं करता. आप लोगों को लगता है कि खेसारी की जिंदगी बहुत बहुत बढ़िया है, नहीं यार. मुझे हर दिन ट्रोल होना पड़ता है. इंडस्ट्री में कोई मेरा अपना नहीं है. सब मुझे दरकिनार करके बैठे हुए हैं और ये आज से नहीं बल्कि मैं जब से आया हूं (इंडस्ट्री में) तब से है.”
‘रील बना कर बड़ा नहीं हुआ’
वो आगे कहते हैं, “खेसारी के पास ना शक्ल थी, ना खेसारी के पास बॉडी थी, ना गायकी, ना आवाज, ना पैसा, ना दौलत, न अप्रोच कुछ भी नहीं. ना शिक्षा थी मेरे पास. लेकिन खेसारी ने हर उस चीज को बनाया. आज मैं डीएम साहब के साथ बैठ के भी चर्चा कर सकता हूं, क्योंकि मैंने अपनी औकात बड़ी की है, रील बना कर बड़ा नहीं हुआ.”
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें-
2 साल से नहीं नहाए, भाई ने भी किया किनारा, हेमा चौधरी ने बताई शरद कपूर की हालत
खत्म हुआ इंतजार! 3 दिसंबर को लौटेंगे सचिव जी, प्रधानपति बनराकस बदलेगा फुलेरा की तस्वीर?
युवाओं को मेहनत करने की नसीहत दी
खेसारी आगे युवाओं कहते हैं, “इसलिए आप सबको मैं कहता हूं कि बेटा एक ही जिंदगी है. पैदा गरीब हुए हो ना, लेकिन बाप जब मरे तो पता चले कि मेरा बाप अमीरी में मरा है. तुम गरीब पैदा हुए ना, बाप को ये सौभाग्य प्राप्त होने दो कि बाप अमीरी में मरे. बाप को गौरवान्वित महसूस कराना चाहते हो तो ये करो. 24 घंटे पढ़ोगे ना तो रिजल्ट आएगा. उसका नतीजा बहुत बढ़िया होगा. तो पढ़ाई पर ध्यान दो, अपने संस्कार पर ध्यान दो. छोटी सी बात किसी से बर्दाश्त नहीं होती है, लेकिन एक बात बर्दाश्त कर लोगे ना तो जिंदगी में तुम क्या क्या नहीं कर लोगे.”




